NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL Auction 2019: आज लगेगी खिलाड़ियों की बोली, यहां जानिये प्रत्येक टीम की महत्वपूर्ण जानकारियां
    खेलकूद

    IPL Auction 2019: आज लगेगी खिलाड़ियों की बोली, यहां जानिये प्रत्येक टीम की महत्वपूर्ण जानकारियां

    IPL Auction 2019: आज लगेगी खिलाड़ियों की बोली, यहां जानिये प्रत्येक टीम की महत्वपूर्ण जानकारियां
    लेखन Neeraj Pandey
    Dec 18, 2018, 01:48 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL Auction 2019: आज लगेगी खिलाड़ियों की बोली, यहां जानिये प्रत्येक टीम की महत्वपूर्ण जानकारियां

    आज जयपुर में होने वाली नीलामी के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सभी आठ फ्रेंचाइजी बेस्ट टैलेंट को साइन करने की कोशिश करेंगी। प्रत्येक टीम चाहेगी कि उन्हें बेहतरीन खिलाड़ी मिले, जिससे कि उनके खिताब जीतने की उम्मीद बढ़ जाए। पिछले महीने ज़्यादातर टीमों के लिए ट्रेड विंडो काफी व्यस्त रहा था। कई खिलाड़ी रिलीज और रिटेन किए गए थे। कुछ खिलाड़ियों को ट्रेड भी किया गया था। जानिए ऑक्शन के बारे में पूरी जानकारी।

    प्रत्येक टीम के पास उपलब्ध सैलरी कैप

    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- Rs. 18.15 करोड़, मुंबई इंडियंस- Rs. 11.15 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स- Rs. 25.50 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद- Rs. 9.70 करोड़, चेन्नई सुपरकिंग्स- Rs. 8.40 करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स- Rs. 15.20 करोड़, किंग्स XI पंजाब- Rs. 36.20 करोड़, राजस्थान रॉयल्स- Rs. 20.95 करोड़।

    प्रत्येक टीम के पास कितनी जगह है?

    चेन्नई सुपर किंग्स के पास व्यवस्थित टीम है और वह केवल दो भारतीय खिलाड़ी ही खरीद सकती है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी टीम को पूरी तरह बदलने का निर्णय लिया है और वे सात भारतीय और पांच विदेशी खिलाड़ी खरीद सकते हैं। दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब क्रमशः 10 और 15 खिलाड़ी खरीद सकते हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के पास पांच स्थान खाली हैं। मुंबई इंडियंस (7), राजस्थान रॉयल्स (9), और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (10) खिलाड़ी खरीद सकते हैं।

    समय, टीवी इंफो और अन्य जानकारी

    IPL 2019 के लिए नीलामी प्रक्रिया आज दोपहर 3:00 बजे से जयपुर में शुरु होगी। इसका लाइव ब्रॉडकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर दिखाया जाएगा। यदि आप इसे मोबाइल पर देखना चाहते हैं तो आप इसे हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम भी कर सकते हैं। आठ फ्रेंचाइजियों के बीच लगभग 70 खिलाड़ियों के लिए जगह बची हुई है। टीमों ने नवंबर में ही अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट सब्मिट कर दी थी।

    खिलाड़ियों की लिस्ट की अहम जानकारी

    कुल नौ खिलाड़ियों ने अपनी बेस प्राइस Rs. 2 करोड़ रखी है। तो वहीं अन्य नौ खिलाड़ियों ने अपनी बेस प्राइस Rs. 1.5 करोड़ रखी है। Rs. 1 करोड़ की बेस प्राइस लिस्ट में खिलाड़ियों की संख्या ज़्यादा है। इस लिस्ट में कुल 19 खिलाड़ियों के नाम हैं। नीलामी प्रकिया में कुल 346 खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं जो खुद के बिकने की उम्मीद कर रहे हैं। कुल 226 भारतीय खिलाड़ी नीलामी प्रक्रिया में शामिल होंगे।

    नीलामी का टीमों पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

    किंग्स इलेवन पंजाब को अपनी टीम पूरी तरह से व्यवस्थित करनी है और उन्हें उम्मीद होगी कि फ्रेंचाइजी अच्छे खिलाड़ी खरीदे। उनकी सैलेरी कैप भी उन्हें ज़्यादा खर्च करने की अनुमति देती है और वे बड़े खिलाड़ी खरीद सकते हैं। दिल्ली और कोलकाता को हर विभाग में सुधार करने की जरूरत है। मजबूत बेंच रखना भी उनके लिए आवश्यक है। मुंबई, राजस्थान और बैंगलोर कुछ खिलाड़ियों के लिए ही जाएंगे, तो वहीं चेन्नई और हैदराबाद शांत रह सकते हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    कोलकाता नाइट राइडर्स
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    चेन्नई सुपरकिंग्स

    ताज़ा खबरें

    इन 5 रेजिस्टेंस बैंड एक्सरसाइज की मदद से करें फुल बॉडी वर्कआउट  एक्सरसाइज
    माइक्रोसॉफ्ट ने लॉन्च किया नया बिंग सर्च इंजन और एज ब्राउजर, बदल जाएगा सर्च का अंदाज माइक्रोसॉफ्ट
    पिछले टी-20 विश्व कप में कैसा रहा था भारतीय महिला क्रिकेट टीम का प्रदर्शन?   भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    सिद्धार्थ-कियारा की शादी की तस्वीरें आईं सामने, दोनों ने बोला- अब पर्मानेंट बुकिंग हो गई सिद्धार्थ मल्होत्रा

    कोलकाता नाइट राइडर्स

    IPL 2023 की नीलामी के बाद कैसा है सभी 10 टीमों का पूरा स्क्वाड? हार्दिक पांड्या
    IPL 2023: नीलामी के बाद KKR की टीम, जानिए क्या हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL फ्रेंचाइजी बन रही विदेशी लीग का हिस्सा, BCCI ने जताई नाराजगी इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 नीलामी: शाकिब अल हसन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा इंडियन प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    टी-20 लीग्स में खेलने के लिए बांग्लादेश और श्रीलंका दौरे पर नहीं जाएंगे जोसुआ लिटिल आयरलैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2023: 4K में होगा डिजिटल प्रसारण, BCCI ने JIO को दी स्वीकृति BCCI
    टॉम कर्रन ने रेड बॉल क्रिकेट से दूर रहने का निर्णय किया, जानिए क्या है कारण  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कोहली या रोहित नहीं, क्रिकेट के दिग्गजों ने इस खिलाड़ी को चुना IPL का महानतम बल्लेबाज सुरेश रैना

    क्रिकेट समाचार

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: पहले टेस्ट की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  टेस्ट क्रिकेट
    जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज: गैरी बैलेंस ने लगाया शतक, ऐसा रहा चौथा दिन  टेस्ट क्रिकेट
    विमेंस प्रीमियर लीग 2023: BCCI ने जारी की खिलाड़ियों की नीलामी सूची, जानिए अहम बातें महिला क्रिकेट
    महिला टी-20 विश्व कप: रेणुका सिंह का टी-20 अंतरराष्ट्रीय में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  रेणुका सिंह

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    कुंबले और गेल समेत इन दिग्गजों ने एमएस धोनी को बताया IPL का सबसे निस्वार्थ खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग
    WIPL: इन IPL फ्रेंचाइजियों ने नहीं जताई महिला टीम खरीदने की इच्छा विमेंस प्रीमियर लीग
    IPL 2023: एमएस धोनी ने शुरू किया अभ्यास, नेट्स पर बहाते दिखे पसीना महेन्द्र सिंह धोनी
    IPL की 5 फ्रेंचाइजी महिला IPL के लिए खरीद सकती हैं टीमें- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023