NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए मुंबई की टीम घोषित, अजिंक्य रहाणे करेंगे कप्तानी
    अगली खबर
    सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए मुंबई की टीम घोषित, अजिंक्य रहाणे करेंगे कप्तानी
    मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी करेंगे रहाणे (तस्वीर: ट्विटर/@ajinkyarahane88)

    सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए मुंबई की टीम घोषित, अजिंक्य रहाणे करेंगे कप्तानी

    लेखन Neeraj Pandey
    Sep 30, 2022
    11:55 am

    क्या है खबर?

    सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के आगामी सीजन के लिए मुंबई ने अपनी टीम घोषित कर दी है। सीनियर बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। टूर्नामेंट की शुरुआत 11 अक्टूबर से होनी है।

    कोरोना के प्रभाव के समय टीम में अतिरिक्त खिलाड़ियों को जगह दी जाती थी, लेकिन इस बार चयनकर्ताओं ने टूर्नामेंट के लिए नियमित 15 सदस्यीय टीम का चयन किया है।

    आइए जानते हैं पूरी खबर।

    बयान

    रहाणे के होने से काफी कुछ सीखेंगे युवा खिलाड़ी- चयनकर्ता

    मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के मुख्य चयनकर्ता सलिल अंकोला ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान कहा अजिंक्य रहाणे भारत के लिए 82 टेस्ट खेल चुके हैं और कप्तान भी रह चुके हैं।

    उन्होंने आगे कहा, "पृथ्वी और अन्य युवा खिलाड़ियों को उनसे काफी सीखने को मिलेगा। युवाओं को संभालने के लिए एक परिपक्व इंसान की जरूरत होती है। इस बार वह उपलब्ध हैं जो हमारे लिए बड़ी चीज है।"

    शार्दुल ठाकुर

    ठाकुर भी रहेंगे उपलब्ध

    ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर के भी उपलब्ध रहने से मुंबई की टीम को और मजबूती मिली है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में शार्दुल का खेलना लगभग तय है, लेकिन इसके बावजूद वह मुंबई के लिए उपलब्ध रह सकते हैं।

    मुंबई को अपना पहला मुकाबला 11 अक्टूबर को मिजोरम के खिलाफ खेलना है और इसी दिन भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका सीरीज की समाप्ति भी होनी है।

    टीम और शेड्यूल

    मुंबई की टीम और कार्यक्रम

    अजिंक्य रहाणे (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, पृथ्वी शॉ, सरफराज खान, शार्दुल ठाकुर, शम्स मुलानी, तनुष कोटियान, हार्दिक तमोरे, प्रशांत सोलंकी, धवल कुलकर्णी, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, अमन खान, साइराज पाटिल और मोहित अवस्थी।

    11 अक्टूबर: मुंबई बनाम मिजोरम।

    12 अक्टूबर: मुंबई बनाम मध्य प्रदेश।

    14 अक्टूबर: मुंबई बनाम असम।

    16 अक्टूबर: मुंबई बनाम विदर्भ।

    18 अक्टूबर: मुंबई बनाम राजस्थान।

    20 अक्टूबर: मुंबई बनाम रेलवे।

    22 अक्टूबर: मुंबई बनाम उत्तराखंड।

    अभ्यास मैच

    अहमदाबाद में अभ्यास मैच खेलेगी मुंबई

    मुंबई को ग्रुप A में राजस्थान, मध्य प्रदेश, असम, रेलवे, उत्तराखंड, विदर्भ और मिजोरम के साथ रखा गया है। टूर्नामेंट शुरु होने से पहले ही मुंबई 02 अक्टूबर को अहमदाबाद के लिए निकलेगी। अहमदाबाद में वे गुजरात और राजस्थान के खिलाफ तीन अभ्यास मुकाबले खेलेंगे।

    अभ्यास मुकाबले खेलने के बाद वे राजकोट चले जाएंगे जहां उन्हें टूर्नामेंट के अपने मुकाबले खेलने हैं। अहमदाबाद से राजकोट की यात्रा सड़क मार्ग से की जाएगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अजिंक्य रहाणे
    शार्दुल ठाकुर
    सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    अजिंक्य रहाणे

    ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत: विराट के रनआउट के बाद रहाणे ने मांगी थी माफी विराट कोहली
    बॉक्सिंग डे टेस्ट: पहले दिन रहाणे की कप्तानी से प्रभावित हुए दिग्गज क्रिकेट समाचार
    बॉक्सिंग-डे टेस्ट: रहाणे के शतक से मजबूत स्थिति में भारत, हासिल की 82 रनों की बढ़त क्रिकेट समाचार
    रहाणे ने मेलबर्न की बजाय अपने इस टेस्ट शतक को बताया बेस्ट क्रिकेट समाचार

    शार्दुल ठाकुर

    IPL 2019 Final: आखिरी गेंद की कहानी, बल्लेबाज़ी कर रहे शार्दुल ठाकुर की ज़ुबानी इंडियन प्रीमियर लीग
    वेस्टइंडीज़ के खिलाफ वनडे सीरीज़ से बाहर हुए भुवनेश्वर कुमार, इस गेंदबाज़ को मिला मौका भारतीय क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत: चोटिल रविंद्र जडेजा टी-20 सीरीज से बाहर, शार्दुल ठाकुर टीम में शामिल क्रिकेट समाचार
    भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया में ही रुके नटराजन, शार्दुल और वाशिंग्टन सुंदर क्रिकेट समाचार

    सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी

    सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: सौराष्ट्र टीम का ऐलान, जयदेव उनादकट करेंगे कप्तानी क्रिकेट समाचार
    मुश्ताक अली ट्रॉफी: मुंबई ने घोषित की अपनी टीम, सूर्यकुमार यादव को बनाया कप्तान क्रिकेट समाचार
    सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: पंजाब की टीम का ऐलान, BCCI ने युवराज को नहीं दी इजाजत क्रिकेट समाचार
    सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: सात साल बाद श्रीसंत की होगी वापसी, केरल की टीम घोषित क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025