NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया: एडेन मार्करम ने 74 गेंदों में जड़ा शतक, जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया: एडेन मार्करम ने 74 गेंदों में जड़ा शतक, जानिए उनके आंकड़े 
    मार्करम ने 74 गेंदों में जड़ा शतक (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया: एडेन मार्करम ने 74 गेंदों में जड़ा शतक, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन अंकित पसबोला
    Sep 12, 2023
    08:26 pm

    क्या है खबर?

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ सीरीज के तीसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के एडेन मार्करम ने शानदार शतक (102*) लगाया है। यह उनके वनडे करियर का सिर्फ दूसरा शतक है।

    उनकी पारी की मदद से प्रोटियाज टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 338/6 का स्कोर बनाया है।

    इस बीच उन्होंने अपने वनडे करियर के 1,500 रन भी पूरे किए।

    आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा 

    मार्करम ने लगाया तेज शतक 

    पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने जब 24वें ओवर में 150 रन के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट खोया था, तब मार्करम बल्लेबाजी के लिए आए।

    उन्होंने शुरुआत में कुछ संभलकर बल्लेबाजी की और 49 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया।

    अपने अर्धशतक के बाद उन्होंने तेजी से बल्लेबाजी की और 74 गेंदों में अपनी पारी को शतक में तब्दील कर दिया।

    वह 9 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 102 रन बनाकर नाबाद लौटे।

    बनाम ऑस्ट्रेलिया 

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मार्करम ने लगाया पहला शतक 

    यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मार्करम के बल्ले से निकलने वाली पहली शतकीय पारी है। उन्होंने कंगारू टीम के खिलाफ अब तक 7 वनडे खेले हैं, जिसमें 40.83 की औसत के साथ 245 रन बनाए हैं। इस बीच उनकी स्ट्राइक रेट 109.37 की रही है।

    उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की धरती पर खेलते हुए 1,000 रन भी पूरे किए हैं। उनके अब घरेलू वनडे मैचों में 41.70 की औसत से 1,001 रन हो गए हैं।

    वनडे करियर 

    कैसा रहा है मार्करम का वनडे करियर?

    मार्करम ने 2017 में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ 2017 में वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था।

    उन्होंने अब तक 53 मैच खेल लिए हैं, जिसमें लगभग 35 की औसत और 94 से ऊपर की स्ट्राइक रेट से 1,550 से ज्यादा रन बना लिए हैं। इस बीच उन्होंने 6 अर्धशतक लगाए हैं।

    वह दक्षिण अफ्रीका की ओर से 50 ओवर प्रारूप में फिलहाल 22वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

    लेखा-जोखा 

    दक्षिण अफ्रीका ने बनाया बड़ा स्कोर 

    टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका से पहले विकेट के लिए क्विंटन डिकॉक और तेम्बा बावुमा ने 146 रन की साझेदारी की। इस बीच डिकॉक ने अपने वनडे करियर का 30वां अर्धशतक लगाते हुए 82 रन बनाए। बावुमा ने 57 रन की पारी खेली।

    इसके बाद मार्करम ने शतक लगाते हुए टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। मार्करम ने पारी की आखिरी गेंद पर चौका लगाते हुए शतक पूरा किया।

    ऑस्ट्रेलिया से ट्रेविस हेड ने 2 विकेट लिए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एडेन मार्करम
    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    वनडे क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    योगी आदित्यनाथ का फैसला, उत्तर प्रदेश में अग्निवीरों को मिलेगा 20 प्रतिशत आरक्षण योगी आदित्यनाथ
    अहान पांडे और अनीत पड्डा की 'सैयारा' का मुख्य गाना जारी, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म  यशराज फिल्म्स
    गिरावट के बावजूद टाटा का इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में दबदबा, जानिए शीर्ष-5 कंपनियां  इलेक्ट्रिक कार
    माइक्रोसॉफ्ट में फिर हुई छंटनी, 300 से अधिक कर्मचारियों की गई नौकरी  माइक्रोसॉफ्ट

    एडेन मार्करम

    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम ने जमाया 9वां टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप 2022: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण टी-20 विश्व कप
    टी-20 विश्व कप: दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े टी-20 विश्व कप
    दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज: एडेन मार्करम ने जड़ा छठा टेस्ट शतक, जानिए उनके आंकड़े  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया: पहले टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया के लिए टी-20 डेब्यू करेंगे स्पेंसर जॉनसन, आरोन हार्डी और मैथ्यू शॉर्ट  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया: गेराल्ड कोट्जी और डेवाल्ड ब्रेविस ने किया डेब्यू, जानिए उनके आंकड़े ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श ने खेली अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी मिचेल मार्श

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    तनवीर संघा का ऑस्ट्रेलिया के लिए यादगार डेब्यू, दक्षिण अफ्रीका के 4 बल्लेबाजों को बनाया शिकार  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    टिम डेविड को ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम में पहली बार मिला मौका  टिम डेविड
    दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया: दूसरे टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया के लिए दमदार टी-20 डेब्यू करने वाले तनवीर संघा की भारत से जुड़ी हैं जड़ें  क्रिकेट समाचार

    वनडे क्रिकेट

    न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    दूसरा वनडे: तबरेज शम्सी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लिए 4 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया: क्विंटन डिकॉक के वनडे में 6,000 रन पूरे, जानिए उनके आंकड़े ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    एशिया कप 2023: श्रीलंका ने सुपर-4 में बांग्लादेश को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स एशिया कप क्रिकेट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025