Loading...
सुनील गावस्कर ने भुवनेश्वर कुमार के बाद अब इस खिलाड़ी की वापसी पर दिया जोर
सुनील गावस्कर ने RCB के इस खिलाड़ी की वापसी पर जोर दिया है

सुनील गावस्कर ने भुवनेश्वर कुमार के बाद अब इस खिलाड़ी की वापसी पर दिया जोर

Oct 18, 2026
01:32 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ 5वें टी-20 अंतरराष्ट्रीय से अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की करीब 4 साल बाद भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी के बाद बड़ा बयान दिया है। भुवनेश्वर की वापसी के बाद जहां हर तरफ तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी की अटकलें लगाई जा रही हैं, वहीं गावस्कर ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या की वापसी की वकालत की है।

बयान

गावस्कर ने क्या दिया बयान?

जियोस्टार से विशेष बातचीत में गावस्कर ने क्रुणाल को भारत के सबसे चतुर क्रिकेटरों में से एक बताया।

उन्होंने कहा, "क्रुणाल एक असाधारण क्रिकेटर हैं। वह गेंद को बड़ा टर्न नहीं कराते, लेकिन अपनी लाइन और लेंथ में इतनी चतुराई से बदलाव करते हैं कि बल्लेबाज का दिमाग पढ़ लेते हैं। वह बीच-बीच में अचंभित करने वाली बाउंसर भी फेंकते हैं। वे हमेशा बल्लेबाज को आउट करने या उसे बांधकर रखने की योजना बनाते रहते हैं।"

आवश्यकता

उनकी उम्र मत देखिए- गावस्कर

गावस्कर ने कहा, "क्रुणाल डीप बाउंड्री पर एक बेहतरीन फील्डर के रूप में भी बेमिसाल हैं। अगर आप विश्व कप जीतना चाहते हैं, तो उन्हीं खिलाड़ियों के साथ जाएं जिनके बारे में आपको लगता है कि वे विश्व कप जीतेंगे।"

उन्होंने कहा, "उनकी उम्र मत देखिए। यह मायने नहीं रखता। अगर वे IPL में खेल रहे हैं, तो वे फिट हैं। अगर उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है, तो आप उन्हें भारतीय टीम में चुन सकते हैं। यही सही तरीका है।"

ADVERTISEMENT

आंकड़े

आंकड़ों में क्यों मजबूत है क्रूणाल

क्रुणाल ने भारत के लिए अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच साल 2021 में खेला था। हालांकि, इसके बाद उन्होंने IPL और घरेलू सत्र में जो किया, उसने सबको प्रभावित किया है।

उन्होंने RCB को साल 2025 और साल 2026 में लगातार 2 बार IPL का चैंपियन बनाने में सबसे अहम और ऑलराउंड भूमिका निभाई है।

IPL के सबसे हालिया सीजन में क्रुणाल ने अपनी बेहतरीन फिरकी के दम पर 16 मैचों में 14 विकेट चटकाए और 226 रन भी बनाए।

ADVERTISEMENT