Loading...
अफगानिस्तान और भारत के बीच नई दिल्ली में खेली जाएगी टी-20 सीरीज, जानिए पूरा कार्यक्रम 
भारत और अफगानिस्तान के बीच सितंबर में टी-20 सीरीज होगी (फाइल तस्वीर)

अफगानिस्तान और भारत के बीच नई दिल्ली में खेली जाएगी टी-20 सीरीज, जानिए पूरा कार्यक्रम 

Aug 12, 2026
09:17 am

क्या है खबर?

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की टी-20 सीरीज के कार्यक्रम की पुष्टि कर दी है। सीरीज के सभी मुकाबले नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। पहला टी-20 मुकाबला 13 सितंबर, दूसरा 15 सितंबर और तीसरा मैच 17 सितंबर को होगा। ACB के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नसीब खान ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इन तारीखों पर सहमति दे दी है।

बांग्लादेश 

बांग्लादेश दौरे का क्या होगा? 

इस सीरीज की तारीखों की पुष्टि के बाद अब बांग्लादेश दौरे की संभावना लगभग खत्म हो गई है।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने 1 से 13 सितंबर के बीच 6 सीमित ओवर के मुकाबले प्रस्तावित किए थे, जिनकी तारीखें अफगानिस्तान सीरीज के कम से कम एक मैच से टकरा रही हैं।

ऐसे में अब इस दौरे के होने की संभावना बेहद कम नजर आ रही है।

हालांकि, सरकार की ओर से विशेष निर्देश मिलने पर कार्यक्रम में बदलाव संभव है।

प्रसारण

मीडिया अधिकार को लेकर बातचीत शुरू 

ACB ने अपने पत्र में बताया कि संबंधित अधिकारियों की ओर से अभी इस सीरीज की सार्वजनिक घोषणा नहीं हुई है।

हालांकि, बोर्ड ने तय तारीखों और स्थानों की पुष्टि कर दी है, ताकि मीडिया अधिकार रखने वाली कंपनियां प्रसारण की तैयारी शुरू कर सकें।

मीडिया अधिकार रखने वाली ITW यूनिवर्स टीवी प्रसारण अधिकारों को लेकर जियो-स्टार, सोनी स्पोर्ट्स और जी यूनाइट8 के साथ बातचीत कर रही है।

इससे सीरीज के प्रसारण को लेकर तैयारियां तेज होने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENT

बदलाव

ACB ने तारीख बदलने का भी प्रस्ताव रखा 

ACB ने सीरीज के एक मुकाबले की तारीख बदलने का प्रस्ताव भी दिया है। बोर्ड ने 14 सितंबर को मैच कराने को लेकर BCCI से चर्चा की है।

क्रिकबज के मुताबिक, ACB ने BCCI से पूछा है कि क्या पहला या दूसरा टी-20 मुकाबला 14 सितंबर को कराया जा सकता है। यह तारीख गणेश चतुर्थी के दिन पड़ रही है।

हालांकि, ITW के सह-संस्थापक भैरव शांत ने संभावित बदलाव पर अभी टिप्पणी करने से इनकार किया है।

ADVERTISEMENT

अफगानिस्तान

पहली बार भारत की सीरीज की मेजबानी करेगा अफगानिस्तान 

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली यह टी-20 सीरीज ऐतिहासिक होने जा रही है।

यह पहली बार होगा जब अफगानिस्तान किसी द्विपक्षीय सीरीज के लिए आधिकारिक तौर पर भारत की मेजबानी करेगा।

ITW के सह-संस्थापक भैरव ने इसे अफगानिस्तान क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि इस सीरीज के प्रसारण को खास बनाने के लिए ITW यूनिवर्स और उसके साझेदार कई नए दृश्य और कहानी कहने से जुड़े बदलाव करने की तैयारी कर रहे हैं।

ADVERTISEMENT