Loading...
एशियाई खेल 2026 के लिए अफगानिस्तानी टीम घोषित, दरविश रसूली करेंगे कप्तानी 
दरविश रसूली करेंगे कप्तानी (तस्वीर: एक्स/@ACBofficials)

एशियाई खेल 2026 के लिए अफगानिस्तानी टीम घोषित, दरविश रसूली करेंगे कप्तानी 

Aug 17, 2026
03:14 pm

क्या है खबर?

एशियाई खेल 2026 के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने अपनी टीम की घोषणा की है। इस टूर्नामेंट में दरविश रसूली अफगान टीम की कप्तानी करेंगे। यह टूर्नामेंट जापान के आइची-नागोया में 17 सितंबर से 3 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। ACB ने 15 सदस्यों वाली संतुलित ज्यादातर युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है। दूसरी तरफ अनुभवी खिलाड़ियों को नहीं चुना गया है। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

टीम 

नजीबुल्लाह जादरान और करीम जनत भी टीम में शामिल 

इस टीम में नजीबुल्लाह जादरान और ऑल-राउंडर करीम जनत जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ हाल ही में खत्म हुई शपागीजा क्रिकेट लीग (SCL) 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी भी शामिल हैं।

शीर्ष क्रम के बल्लेबाज मोहम्मद अकरम को SCL सीजन में शानदार प्रदर्शन के लिए नेशनल टीम में जगह मिली है। उन्होंने 8 पारियों में 339 रन बनाए थे।

इस बीच उन्होंने एक शतक और 2 अर्धशतक लगाकर बेहतरीन प्रदर्शन किया था।

टीम 

ऐसी है अफगानी टीम 

टीम में अन्य होनहार युवा खिलाड़ी हसन ईसाखिल, फैसल खान शिनोजादा और नंग्याल खरोती हैं।

इस टीम में ऑल-राउंडर इस्मत आलम भी शामिल हैं, जिन्हें शानदार 294 रन बनाने और नौ विकेट लेने के लिए 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया था।

अफगानी टीम: दरविश रसूली (कप्तान), मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), मोहम्मद अकरम, हसन ईसाखिल, खालिद तनीवाल, इमरान मीर, फैसल खान शिनोजादा, नजीबुल्लाह जादरान, फरमानुल्लाह साफी, इस्मत आलम, करीम जनत, नंग्याल खरोती, अरब गुल मोमंद, फरीदून दाऊदजई और अब्दुल्ला अहमदजई।

ADVERTISEMENT

पदक 

3 पदक जीत चुकी है अफगानी टीम

अफगानिस्तान के नियमित कप्तान राशिद खान, रहमानुल्लाह गुरबाज और अजमतुल्लाह ओमरजई जैसे अहम खिलाड़ी इस टीम का हिस्सा नहीं हैं।

अफगानिस्तान ने पहले भी 2010, 2014 और 2022 में एशियाई खेलों के पुरुष क्रिकेट इवेंट में रजत पदक जीते हैं।

एशियाई खेलों के अगले संस्करण में क्रिकेट चौथी बार इस महाद्वीपीय इवेंट का हिस्सा बनेगा, जिसमें 10 टीमें भाग लेंगी। ऐसे में अफगानी टीम इस स्पर्धा में अपना चौथा पदक जीतना चाहेगी।

ADVERTISEMENT

जानकारी

रसूली ने खेले हैं 28 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच

रसूली ने अब तक 28 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें 22.39 की औसत और 124.39 की स्ट्राइक रेट के साथ 515 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 4 अर्धशतक लगाए हैं।

ADVERTISEMENT