Loading...
अभिषेक शर्मा ने घरेलू टी-20 अंतरराष्ट्रीय में पूरे किए 1,000 रन, जानिए उनके आंकड़े 
अभिषेक शर्मा ने बड़ी उपलब्धि हासिल की (फाइल तस्वीर)

अभिषेक शर्मा ने घरेलू टी-20 अंतरराष्ट्रीय में पूरे किए 1,000 रन, जानिए उनके आंकड़े 

Oct 09, 2026
07:38 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने घरेलू मैदान पर टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1,000 रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में पारी का 10वां रन बनाते ही यह उपलब्धि हासिल की। वह मैच में 12 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए। इस सीरीज में अब तक ये खिलाड़ी कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाया है। दोनों मुकाबलों में उन्हें रोस्टन चेज ने आउट किया है।

भारत

भारत में ऐसे हैं अभिषेक के आंकड़े 

अभिषेक ने भारत में अपना पहला मुकाबला साल 2024 में खेला था।

अब तक इस खिलाड़ी ने 29 मुकाबले खेले हैं और इसकी 29 पारियों में 36.07 की औसत और 213.53 की स्ट्राइक रेट से 1,010 रन बनाने में सफल रहे हैं।

उनके बल्ले से 2 शतक और 6 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 135 रन रहा है।

अभिषेक ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में सबसे ज्यादा रन भारत में ही बनाए हैं।

शतक

भारत में अभिषेक लगा चुके हैं 2 शतक 

अभिषेक ने भारत में अफगानिस्तान के खिलाफ 30 गेंदों में शतक जड़ा था। यह किसी पूर्ण सदस्य देश की टीम के बल्लेबाज का सबसे तेज टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक था।

भारत में यह उनका दूसरा शतक था।

इससे पहले उन्होंने पिछले साल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 54 गेंदों पर 135 रन बनाए थे।

ग्लेन मैक्सवेल और रोहित शर्मा के बाद वह भारत में एक से ज्यादा टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने वाले सिर्फ तीसरे बल्लेबाज हैं।

ADVERTISEMENT