NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टी-20 अंतरराष्ट्रीय में कैसा रहा है रिजवान का प्रदर्शन, जानें उनके जबरदस्त आंकड़े
    अगली खबर
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में कैसा रहा है रिजवान का प्रदर्शन, जानें उनके जबरदस्त आंकड़े
    लगातार धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं रिजवान (तस्वीर: ट्विटर/@graynics)

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में कैसा रहा है रिजवान का प्रदर्शन, जानें उनके जबरदस्त आंकड़े

    लेखन Neeraj Pandey
    Sep 06, 2022
    08:00 am

    क्या है खबर?

    पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। एशिया कप 2022 में खेल रहे रिजवान ने हाल ही में अपनी टीम को भारत के खिलाफ शानदार जीत दिलाई है।

    रिजवान ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में पिछले कुछ समय से निरंतरता के साथ रन बनाए हैं और लगातार अपनी टीम को सफलता दिलाई है।

    आइए उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय के आंकड़ों और उपलब्धियों पर एक नजर डालते हैं।

    करियर

    ऐसा रहा है रिजवान का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर

    2015 में अपना डेब्यू करने वाले रिजवान ने अब तक 59 टी-20 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 52.97 की औसत के साथ 1,854 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक-रेट 128.75 की रही है। इस फॉर्मेट में उन्होंने एक शतक और 15 अर्धशतक लगाए हैं।

    रिजवान ने पाकिस्तान में खेले मैचों में 62 की औसत के साथ 434 रन बनाए हैं। उन्होंने अवे मैचों में 917 और न्यूट्रल वेन्यू पर 503 रन बनाए हैं।

    उपलब्धि

    पाकिस्तान के लिए चौथे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं रिजवान

    भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच में 43 रनों की पारी खेलने के साथ ही रिजवान ने अपने 1,700 रन पूरे किए थे और पाकिस्तान के लिए टी-20 रनों के मामले में उमर अकमल (1,690) से आगे निकले थे। वह बाबर आजम (2,719), मोहम्मद हफीज (2,514) और शोएब मलिक (2,423) के बाद चौथे सबसे अधिक रन बनाने वाले पाकिस्तानी हैं।

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय रनों के मामले में रिजवान ने दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज एबी डिविलियर्स (1,672) को भी पीछे छोड़ा है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    रिजवान खुद को बेहतरीन स्कोर का पीछा करने वाला बल्लेबाज साबित कर रहे हैं। उन्होंने स्कोर का पीछा करते हुए पिछली आठ पारियों में 79*, 33, 8, 11, 39, 40, 87, और 71 रनों की पारी खेली है।

    सबसे अधिक रन

    भारत के खिलाफ सबसे अधिक टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं रिजवान

    रिजवान ने भारत के खिलाफ अब तक खेले सभी तीन मैचों में दमदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने भारत के खिलाफ 79*, 43 और 71 रनों की पारी खेलते हुए 193 रन बनाए हैं। भारत के खिलाफ उनका औसत 96.50 और स्ट्राइक-रेट 130.40 का रहा है।

    ESPNcricinfo के मुताबिक रिजवान ने शोएब मलिक (164) को पीछे छोड़ दिया है और इस फॉर्मेट में पाकिस्तान के लिए भारत के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

    2022

    इस साल सबसे अधिक टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज हैं रिजवान

    इस साल रिजवान पाकिस्तान के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक 71.66 की औसत के साथ 215 रन बनाए हैं। उन्होंने अपने ये रन 127.21 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं।

    2022 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 23, भारत के खिलाफ 43, हांगकांग के खिलाफ 78* और भारत के खिलाफ 71 रनों की पारी खेली है। बाबर ने इस साल 99 रन बनाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शोएब मलिक
    बाबर आजम
    मोहम्मद रिजवान

    ताज़ा खबरें

    रिहाना के पिता रोनाल्ड फेंटी का निधन, कुछ साल पहले गायिका ने किया था केस रिहाना
    पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश: 2 दिन में 32 की मौत, सिक्किम में 1,500 पर्यटक फंसे भूस्खलन
    एलन मस्क ने ड्रग्स लेने की बात स्वीकारी, मीडिया के दावों को किया खारिज  एलन मस्क
    गूगल ने AI मॉडल के चलाने के लिए पेश किया ऐप, जानिए क्या मिलती है सुविधा  गूगल

    शोएब मलिक

    विश्व कप 2019: पाकिस्तान से भिड़ेगी श्रीलंका, जानिए आंकड़ो में कौन है आगे पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    पाकिस्तानी ऑलराउंडर शोएब मलिक ने अपने डेब्यू के 20 साल बाद वनडे क्रिकेट से लिया संन्यास पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    शोएब मलिक के बाद अब यह पाकिस्तानी क्रिकेटर करेगा हिंदुस्तानी लड़की से शादी पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    टी-20 क्रिकेट में एशिया के बादशाह बने शोएब मलिक, हासिल किया ये मुकाम क्रिकेट समाचार

    बाबर आजम

    टी-20 विश्व कप, भारत बनाम पाकिस्तान: टॉस जीतकर पाकिस्तान की पहले गेंदबाजी, जानें प्लेइंग इलेवन विराट कोहली
    टी-20 विश्व कप: पाकिस्तान ने 10 विकेट से भारत को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स विराट कोहली
    ICC टी-20 रैंकिंग: नंबर एक बल्लेबाज बने बाबर, गेंदबाजों में शीर्ष पर पहुंचे हसरंगा टी-20 क्रिकेट
    लगातार आलोचनाओं का शिकार हो रहे हसन अली ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बड़ी बात पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    मोहम्मद रिजवान

    राहुल बनाम रिजवान: टी-20 अंतरराष्ट्रीय में कैसा रहा है दोनों बल्लेबाजों का प्रदर्शन? क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    2021 में टी-20 अंतरराष्ट्रीय में विश्व के बेस्ट बल्लेबाज रहे हैं रिजवान, जानें आंकड़े पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले 36 घंटे तक ICU में भर्ती थे मोहम्मद रिजवान पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में इस साल मोहम्मद रिजवान ने बनाए हैं सर्वाधिक रन, ऐसी हैं उनकी उपलब्धियां पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025