NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WWE: अंडरटेकर की लगातार 21 साल जीत से लेकर रेसलमेनिया के सभी रिकॉर्ड्स पर एक नजर
    अगली खबर
    WWE: अंडरटेकर की लगातार 21 साल जीत से लेकर रेसलमेनिया के सभी रिकॉर्ड्स पर एक नजर

    WWE: अंडरटेकर की लगातार 21 साल जीत से लेकर रेसलमेनिया के सभी रिकॉर्ड्स पर एक नजर

    लेखन Neeraj Pandey
    Apr 01, 2019
    12:27 pm

    क्या है खबर?

    रेसलमेनिया WWE का सबसे बड़ा स्टेज है और 35 सालों से यहां सुपरस्टार्स खुद को महान बना रहे हैं।

    अच्छे सुपरस्टार्स रेसलमेनिया पर खुद को बेस्ट बनाते हैं तो वहीं बेस्ट सुपरस्टार्स खुद को रेसलिंग जगत में अमर बना लेते हैं।

    रेसलमेनिया के इतिहास में कई रिकॉर्ड बने हैं जिनमें से कुछ का टूट पाना लगभग असंभव है।

    एक नजर डालते हैं रेसलमेनिया के 35 सालों के इतिहास के रिकॉर्ड्स और दिलचस्प आंकड़ों पर।

    अटेंडेंस

    तीन दशक बाद टूटा अटेंडेंस रिकॉर्ड

    रेसलमेनिया का तीसरा एडिशन 1987 में हुआ था और इसको देखने के लिए 93,000 लोग स्टेडियम में मौजूद थे।

    हल्क होगन ने आंद्रे द जॉयंट को बॉडी स्लैम करके हराया था।

    लगभग तीन दशक बाद 2016 में रेसलमेनिया 32 पर WWE ने अपने सबसे बड़े शो पर सबसे ज़्यादा अटेंडेंस दर्ज की।

    रेसलमेनिया 32 को देखने के लिए एक लाख दो हजार स्टेडियम में मौजूद थे और इस रिकॉर्ड का टूटना काफी मुश्किल होगा।

    हार

    ट्रिपल एच के नाम है सबसे ज़्यादा रेसलमेनिया हार

    ट्रिपल एच WWE के सबसे सफल रेसलर्स में से एक रहे हैं और उन्होंने कंपनी के साथ लगभग सबकुछ हासिल कर लिया है।

    हालांकि, जब बात कंपनी के सबसे बड़े शो की आती है किंग ऑफ किंग्स को काफी ज़्यादा निराशा हाथ लगी है।

    ट्रिपल एच ने रेसलमेनिया पर अंडरटेकर, जॉन सीना और रैंडी ऑर्टन जैसे रेसलर्स के खिलाफ मैच लड़े हैं, लेकिन उन्होंने रेसलमेनिया पर सबसे ज़्यादा 13 हार झेली है।

    द अंडरटेकर

    डेडमैन ने जीते हैं सबसे ज़्यादा मुकाबले

    अंडरटेकर ने 26 बार रेसलमेनिया पर मुकाबला लड़ा है और उन्होंने केवल दो बार ही हार झेली है।

    लगातार 21 बार रेसलमेनिया पर जीत हासिल करने वाले अंडरटेकर के इस रिकॉर्ड को तोड़ना तो दूर की बात है इसकी बराबरी भी कर पाना किसी भी रेसलर के लिए लगभग असंभव है।

    भले ही अंडरटेकर की लगातार 21 जीतों के सिलसिले को ब्रॉक लेसनर ने रोका था, लेकिन सबसे बड़े स्टेज पर 24 जीत हासिल करना बड़ी बात है।

    आयरनमैन मैच

    शॉन माइकल्स और ब्रेट हार्ट ने लड़ा सबसे बड़ा मुकाबला

    रेसलमेनिया इतिहास का सबसे लंबा मुकाबला रेसलमेनिया 12 पर लड़ा गया था जिसमें शॉन माइकल्स और ब्रेट हार्ट आमने-सामने थे।

    यह एक घंटे का आयरनमैन मुकाबला था जो कि रेगुलर टाइम तक टाई रहा था और फिर मुकाबला अतिरिक्त समय में गया जिसमें माइकल्स ने जीत हासिल की।

    61 मिनट 52 सेकेंड तक चले इस मुकाबले में ब्रेट हार्ट को हराकर माइकल्स ने अपनी पहली WWE चैंपियनशिप जीती थी।

    जीत

    रॉक के नाम है सबसे तेज जीत

    रेसलमेनिया 24 पर केन ने चावो गुरेरो को मात्र 11 सेकेंड में हराकर ECW चैंपियनशिप जीती थी और सबसे तेज जीत हासिल की थी।

    केन का यह रिकॉर्ड अगले आठ सालों तक कोई नहीं तोड़ सका, लेकिन रेसलमेनिया 32 पर रॉक ने इतिहास रच दिया।

    रॉक ने एरिक रोवान को एक रॉक बॉटम लगाया और मात्र छह सेकेंज में ही जीत हासिल कर ली। रेसलमेनिया इतिहास में रॉक सबसे तेजी के साथ मुकाबला जीतने वाले रेसलर हैं।

    WWE डेब्यू

    आठ रेसलर्स कर चुके हैं रेसलमेनिया में अपना WWE डेब्यू

    रेसलमेनिया सात पर टेन र्यू और फैटल की टीम रेसलमेनिया पर WWE डेब्यू करने वाली पहली जोड़ी बनी थी।

    इसके बाद रेसलमेनिया 29 पर बिग E और फैंडांगो ने अपना WWE डेब्यू किया। WCW लेजेंड स्टिंग ने अपना पहला WWE मुकाबला रेसलमेनिया 31 पर लड़ा था।

    बैरन कॉर्बिन ने रेसलमेनिया 32 पर आंद्रे द जॉयंट मेमोरियल बैटल रॉयल जीतते हुए अपना WWE डेब्यू किया तो वहीं रेसलमेनिया 34 पर निकोलस और रोंडा राउज़ी ने अपना WWE डेब्यू किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    WWE
    WWE रेसलमेनिया
    WWE स्मैकडाउन

    ताज़ा खबरें

    अपने स्मार्टफोन पर नोटिफिकेशन को कैसे करें व्यवस्थित? यहां जानिए तरीका स्मार्टफोन
    कार के वाइपर का इस्तेमाल करते समय न करें ये गलतियां, इन बातों का रखें ध्यान  कार
    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार

    WWE

    WWE: इन 5 सुपरस्टार्स को कंपनी ने किया है ब्लैकलिस्ट, जानें कारण WWE रेसलमेनिया
    WWE: एक नजर काफी भद्दे और अजीबो-गरीब टैटू बनवाने वाली महिला रेसलर्स पर WWE रेसलमेनिया
    WWE इतिहास के सबसे ज़्यादा वजन वाले 5 रेसलर्स पर एक नजर WWE रेसलमेनिया
    क्या है खली के नाम का अर्थ? जानिये WWE सुपरस्टार्स के नाम के पीछे की कहानी WWE समरस्लैम

    WWE रेसलमेनिया

    WWE की उन 5 महिला रेसलर्स पर एक नजर जिन्हें बेहद कम मौके दिए गए WWE
    WWE: जब रेसलर्स को लगी गंभीर चोट, 5 रेसलर्स जो हुए जानलेवा चोट का शिकार WWE
    WWE: जानें, उन 5 सुपरस्टार्स के नाम जिन्होंने मैच हारने से किया साफ इंकार WWE
    WWE के 5 सुपरस्टार्स जिन्होंने अपनी गिमिक के लिए अपने शरीर को भी बदल लिया WWE

    WWE स्मैकडाउन

    WWE: जानें कितनी सैलरी पाते हैं आपके फेवरेट सुपरस्टार्स WWE
    WWE: इन 5 सुपरस्टार्स ने की है कई बार शादियां WWE
    WWE: देखें, स्मैकडाउन लाइव पर हुई टॉप-5 घटनाओं के वीडियो WWE
    WWE: समय के साथ कितनी बदल गई हैं ये महिला सुपरस्टार्स, देखें WWE
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025