LOADING...
IPL 2020: रोहित शर्मा से लेकर बुमराह तक, जानिए मुंबई इंडियंस के सभी खिलाड़ियों की सैलरी

IPL 2020: रोहित शर्मा से लेकर बुमराह तक, जानिए मुंबई इंडियंस के सभी खिलाड़ियों की सैलरी

Mar 02, 2020
06:39 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीज़न का आगाज़ होने में अब एक महीने से भी कम का वक्त रहा गया है। इस बार यह लीग 29 मार्च से 24 मई के बीच खेली जाएगी। IPL 2020 का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जाएगा। चार बार इस लीग का खिताब जीत चुकी मुंबई इंडियंस IPL की सबसे सफल टीम है। आइये जानें MI के सभी खिलाड़ियों की सैलरी।

MI

IPL 2020 के लिए मुंबई इंडियंस की टीम

IPL 2020 की नीलामी में मुंबई इंडियंस ने छह खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है। MI की पूरी टीम- क्रिस लिन, क्विंटन डिकॉक, सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा (कप्तान), कीरन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, जसप्रीत बुमराह, राहुल चहर, ट्रेंट बोल्ट, आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकूल रॉय, धवल कुलकर्णी, इशान किशन, जयंत यादव, लसिथ मलिंगा, मिशेल मैक्लेनेघन, शरफेन रदरफोर्ड, नाथन कुल्टर नाइल, सौरभ तिवारी, मोहसिन खान, दिग्विजय देशमुख और प्रिंस बलवंत राय।

सैलरी

रोहित शर्मा को मिलगी सबसे ज्यादा सैलरी

रोहित शर्मा- रोहित IPL 2013 से मुंबई इंडियंस की टीम का अहम हिस्सा हैं। IPL 2018 की मेगा नीलामी में MI ने उन्हें रिटेन किया था। MI ने रोहित को 15 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। हार्दिक पंड्या- हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या मुंबई के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। हार्दिक को 11 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया था। क्रुणाल पंड्या- हार्दिक के भाई क्रुणाल को मुंबई ने 8.80 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।

Advertisement

MI

जसप्रीत बुमराह, इशान किशन और कीरन पोलार्ड को मिलेंगे इतने रुपये

जसप्रीत बुमराह- टीम के सबसे मुख्य तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह भी मुंबई के अहम खिलाड़ी हैं। IPL 2018 की नीलामी में मुंबई मे बुमराह को 07 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। इशान किशन- विकेटकीपर बल्लेबाज़ इशान किशन को 6.20 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया था। कीरन पोलार्ड- स्टार ऑलराउंडर कीरन पोलार्ड IPL 2010 से मुंबई की टीम का हिस्सा हैं। पोलार्ड को 5.40 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया था।

Advertisement

अन्य खिलाड़ियों की सैलरी

इन खिलाड़ियों को मिलेंगे इतने करोड़ रुपये

नाथन कुल्टर नाइल- 8 करोड़ रुपये सूर्यकुमार यादव- 3.20 करोड़ रुपये ट्रेंट बोल्ट- 3.20 करोड़ रुपये क्विंटन डिकॉक- 2.80 करोड़ रुपये क्रिस लिन- 2 करोड़ रुपये लसिथ मलिंगा- 2 करोड़ रुपये शरफेन रदरफोर्ड- 2 करोड़ रुपये राहुल चहर- 1.90 करोड़ रुपये मिचेल मैक्लेंघन- 1 करोड़ रुपये

IPL 2020

लाखो में है इन खिलाड़ियों की सैलरी

आदित्य तारे- 20 लाख रुपये अनमोलप्रीत सिंह- 80 लाख रुपये अंकुल रॉय- 20 लाख रुपये धवल कुलकर्णी- 75 लाख रुपये दिग्विजय देशमुख- 20 लाख रुपये जयंत यादव- 50 लाख रुपये मोहसिन खान- 20 लाख रुपये प्रिंस बलवंत सिंह- 20 लाख रुपये सौरभ तिवारी- 50 लाख रुपये

Advertisement