NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / कैप्टन कूल धोनी की कप्तानी के टॉप-5 मोमेंट्स पर एक नजर
    खेलकूद

    कैप्टन कूल धोनी की कप्तानी के टॉप-5 मोमेंट्स पर एक नजर

    कैप्टन कूल धोनी की कप्तानी के टॉप-5 मोमेंट्स पर एक नजर
    लेखन Neeraj Pandey
    Oct 28, 2019, 03:58 pm 1 मिनट में पढ़ें
    कैप्टन कूल धोनी की कप्तानी के टॉप-5 मोमेंट्स पर एक नजर

    इस बात में कोई शक नहीं है कि महेन्द्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट के लेजेंड और भविष्य के ICC हाल ऑफ फेमर हैं। भले ही धोनी फिलहाल ब्रेक पर चल रहे हैं, लेकिन चीफ सिलेक्टर एमएसके प्रसाद का कहना है कि वे धोनी से आगे बढ़ रहे हैं। शायद हमने धोनी को भारतीय टीम की जर्सी में आखिरी बार देख लिया है और उसी को ध्यान में रखते हुए हम उनके टॉप कैप्टेंसी मोमेंट पर डाल रहे हैं एक नजर।

    2007 में टी-20 विश्व कप का खिताब

    हम इस लिस्ट की शुरुआत कर रहे हैं धोनी के सबसे बेहतरीन मोमेंट से जब उन्होंने 2007 में पहली बार खेले गए टी-20 विश्व कप का खिताब भारतीय टीम को जिताकर पूरी दुनिया को चौंका दिया था। यह जीत धोनी के स्पेशल कप्तानी के लिए याद की जाती है क्योंकि फाइनल मुकाबले के आखिरी ओवर में जोंगिदर शर्मा को गेंद देना आज भी तमाम फैंस के लिए अजूबा बना हुआ है।

    युवा खिलाड़ियों के साथ पहली वनडे सीरीज़ जीत

    टी-20 विश्व कप में सफलता हासिल करने के बाद धोनी ने ऑस्ट्रेलिया में भी इतिहास रचा। युवा खिलाड़ियों पर निर्भर धोनी ने ऑस्ट्रेलिया में खेली गई त्रिकोणीय सीरीज़ जिसमें श्रीलंका ने भी हिस्सा लिया था के फाइनल में कंगारू टीम को हराया। फाइनल में मेज़बान टीम का सामना करते हुए धोनी ने एक बार फिर अपनी कप्तानी का कमाल दिखाया और टीम को जीत दिलाई।

    टेस्ट में भारतीय टीम को बनाया नंबर वन

    लिमिटेड ओवर्स की क्रिकेट में खुद को सफल कप्तान साबित करने के बाद धोनी ने क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट की ओर रुख किया। 2008 में टेस्ट टीम का कप्तान बनने के बाद धोनी ने फिर सफलता हासिल की और एक साल के अंदर ही भारतीय टीम को टेस्ट में नंबर वन बनाया। धोनी के अंडर ही भारतीय टीम ने पहली बार दक्षिण अफ्रीका (2010-11) में कोई टेस्ट सीरीज़ ड्रॉ कराने में सफलता हासिल की।

    2011 विश्व कप का खिताब

    सफलता के बारे में बात करते हुए कई लोगों का मानना है कि 2011 विश्व कप धोनी की सबसे बड़ी सफलता है। वाकई में यह धोनी की सबसे बड़ी सफलता है क्योंकि उन्होंने टीम को आगे से लीड करते हुए 28 साल बाद विश्व कप खिताब दिलाया था। धोनी ने फाइनल में कप्तानी पारी खेली और 91 रनों की उनकी नाबाद पारी और छक्के के साथ मैच का अंत आज भी फैंस भूल नहीं सके हैं।

    तीनों ICC खिताब जीतने वाले इकलौते कप्तान

    क्रिकेट इतिहास में धोनी ICC की तीनों ट्रॉफियां जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं। टी-20 विश्व कप और 2011 विश्व कप में सफलता हासिल करने के बाद 2013 में एक बार फिर धोनी ने सफलता का स्वाद चखा। भारतीय टीम ना केवल अजेय रही बल्कि धोनी की कप्तानी ने उन्हें इंग्लैंड को उन्हीं के घर में हराने में सफलता दिलाई।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    महेन्द्र सिंह धोनी
    भारतीय क्रिकेट टीम
    टी-20 क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    नीदरलैंड के शोधकर्ता ने 3 दिन पहले कर दी थी तुर्की-सीरिया में आए भूकंप की भविष्यवाणी तुर्की
    INS विक्रांत और LCA तेजस: पहली बार स्वदेशी विमान वाहक पोत पर उतरा स्वदेशी लड़ाकू विमान आत्मनिर्भर भारत
    कर्नाटक: कलबुर्गी बाजार में चाकूबाजी करने पर आरोपी को पुलिस ने मारी गोली, वीडियो वायरल कर्नाटक
    ट्विटर को दिवालिया होने से बचानी थी, बीते 3 महीने कठिन रहे- एलन मस्क ट्विटर

    महेन्द्र सिंह धोनी

    एमएस धोनी वाला रोल निभाने में कोई परेशानी नहीं, परिस्थिति के हिसाब से खेलूंगा- हार्दिक पांड्या हार्दिक पांड्या
    कुंबले और गेल समेत इन दिग्गजों ने एमएस धोनी को बताया IPL का सबसे निस्वार्थ खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग
    एमएस धोनी के होम प्रोडक्शन की पहली फिल्म 'लेट्स गेट मैरिड' का ऐलान, देखिए मोशन पोस्टर आगामी फिल्में
    SA20 लीग में महेन्द्र सिंह धोनी को लाने का प्रयास कर रहे हैं ग्रीम स्मिथ इंडियन प्रीमियर लीग

    भारतीय क्रिकेट टीम

    ऑस्ट्रेलिया ने शेयर किया भारत के 36 पर सिमटने वाला वीडियो, भारतीय फैंस ने याद दिलाया गाबा भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    अगस्त में आयरलैंड जाकर 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी भारतीय टीम- रिपोर्ट आयरलैंड क्रिकेट टीम
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर्स ने नहीं डरेंगे भारतीय बल्लेबाज- मिचेल जॉनसन भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    शिखर धवन को कोर्ट ने दी राहत, पत्नी आयशा मुखर्जी को दुष्प्रचार करने से रोका  शिखर धवन

    टी-20 क्रिकेट

    स्मृति मंधाना का टी-20 विश्व कप में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  स्मृति मंधाना
    महिला टी-20 विश्व कप 2023 में टूट सकते हैं ये रिकॉर्ड्स, जानिए रोचक आंकड़े  महिला विश्व टी-20
    SA20: हेनरिक क्लासेन बने टूर्नामेंट में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज SA20
    महिला टी-20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए रोचक आंकड़े  महिला क्रिकेट विश्व कप

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023