NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारत के खिलाफ वनडे में स्टीव स्मिथ के लाजवाब आंकड़ों पर एक नजर
    अगली खबर
    भारत के खिलाफ वनडे में स्टीव स्मिथ के लाजवाब आंकड़ों पर एक नजर

    भारत के खिलाफ वनडे में स्टीव स्मिथ के लाजवाब आंकड़ों पर एक नजर

    लेखन Neeraj Pandey
    Nov 30, 2020
    02:34 pm

    क्या है खबर?

    रविवार को भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में स्टीव स्मिथ का प्रदर्शन शानदार रहा था।

    स्मिथ ने 64 गेंदों में 104 रनों की पारी खेलते हुए सीरीज में लगातार दूसरा शतक लगाया।

    भारत के खिलाफ यह स्मिथ का वनडे में लगातार तीसरा शतक है। स्मिथ ने भारत के खिलाफ अपने खेल को काफी ऊंचे लेवल पर पहुंचाया है।

    आइए एक नजर डालते हैं भारत के खिलाफ स्मिथ के वनडे आंकड़ों पर।

    50+ का स्कोर

    भारत के खिलाफ लगातार पांचवी पारी में बनाया 50 से अधिक का स्कोर

    स्मिथ भारत के खिलाफ पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।

    2019 से वह भारत के खिलाफ लगातार पांच मैचों में 50 से अधिक का स्कोर बना चुके हैं।

    2019 क्रिकेट विश्व कप में उन्होंने 69 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद इस साल जनवरी में उन्होंने 98 और 131 रनों की पारी खेली।

    पिछली पांच पारियों में उन्होंने 101.4 की औसत के साथ 507 रन बनाए हैं।

    औसत

    भारत के खिलाफ 65.64 का रहा है स्मिथ का औसत

    स्मिथ ने भारत के खिलाफ खेले 20 वनडे मैचों में 65.64 की औसत के साथ 1,116 रन बनाए हैं।

    वह भारत के खिलाफ सातवें सबसे अधिक रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज भी हैं।

    स्मिथ ने भारत के खिलाफ पांच शतक और पांच अर्धशतक लगाए हैं जिसमें 149 उनका बेस्ट स्कोर है।

    भारत के खिलाफ स्मिथ का स्ट्राइक रेट 105.88 का रहा है। उन्होंने भारत के खिलाफ 111 चौके लगाए हैं।

    घर

    अपने घर में स्मिथ ने खूब की है भारतीय गेंदबाजों की पिटाई

    भारत के खिलाफ अपने घर में स्मिथ ने 75.11 की औसत के साथ 676 रन बनाए हैं।

    10 मैचों में वह अब तक चार शतक और एक अर्धशतक लगा चुके हैं।

    भारत के खिलाफ अपने घर में स्मिथ 69 चौके और 13 छक्के लगा चुके हैं और उनका स्ट्राइक रेट भी 119.01 का है।

    स्मिथ लगातार दो बार भारत के खिलाफ 62 गेंदों में शतक लगा चुके हैं जो किसी ऑस्ट्रेलियाई का तीसरा सबसे तेज शतक है।

    जानकारी

    ऐसा रहा है स्मिथ का करियर

    112 वनडे पारियों में स्मिथ ने 4,371 रन बनाए हैं। फिलहाल वनडे में उनका औसत 43.71 का है। स्मिथ ने 11 शतक और 25 अर्धशतक लगाए हैं। उनका करियर स्ट्राइक रेट 88.62 का है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    भारतीय क्रिकेट टीम
    स्टीव स्मिथ

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    क्रिकेट समाचार

    ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत: पहले वनडे का प्रीव्यू, ड्रीम 11 और टीवी इंफो विराट कोहली
    ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत: वनडे और टेस्ट सीरीज में ये रिकार्ड्स बना सकते हैं मोहम्मद शमी मोहम्मद शमी
    ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत: टेस्ट सीरीज से पहले वकार यूनिस ने इन भारतीय बल्लेबाजों की तारीफ की चेतेश्वर पुजारा
    ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत: पहले वनडे में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स विराट कोहली

    भारतीय क्रिकेट टीम

    टेस्ट और सीमित ओवर्स क्रिकेट में अलग-अलग कप्तान नहीं चाहते कपिल देव क्रिकेट समाचार
    पहली बार अपनी चोट को लेकर बोले रोहित शर्मा, कही ये बातें रोहित शर्मा
    टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं इशांत शर्मा? टेस्ट क्रिकेट
    ऑस्ट्रेलिया में भारतीय बल्लेबाजों द्वारा खेली गई पांच बेस्ट वनडे पारियां क्रिकेट समाचार

    स्टीव स्मिथ

    ICC टेस्ट रैंकिंग: विलियमसन को पीछे छोड़ टॉप-3 में पहुंचे मार्नस लाबुशेन, विराट की बादशाहत बरकरार विराट कोहली
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: वनडे सीरीज़ में इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी सभी की नज़रें विराट कोहली
    मार्नस लाबुशेन को लेकर स्टीव स्मिथ ने की भविष्यवाणी, कही ये बड़ी बात क्रिकेट समाचार
    इस कैमरामैन की वजह से विराट कोहली को मिला स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवार्ड विराट कोहली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025