Page Loader
CES 2024 में लॉन्च हुए इन गैजेट्स को अभी खरीद सकते हैं आप
CES 2024 में कई गैजेट्स लॉन्च हुए हैं

CES 2024 में लॉन्च हुए इन गैजेट्स को अभी खरीद सकते हैं आप

Jan 11, 2024
09:39 pm

क्या है खबर?

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES) 2024 में अमेजन और रेजर समेत अन्य कंपनियों ने कई उत्पादों की घोषणा की हैं। कई उत्पाद पर कंपनी काम कर रही, लेकिन कुछ बिक्री के लिए भी उपलब्ध हैं। इनमें से बहुत से उत्पाद तो भारत से बाहर उपलब्ध हैं, लेकिन हम आपके लिए ऐसी चीजें लेकर आए हैं जिन्हें आप भारत में भी ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से खरीद सकते हैं। आइए इन चीजों के बारे में जानते हैं।

ऑडियो गैजेट

ये ऑडियो गैजेट किये गए पेश

जेलैब ने जेबड्स लक्स ANC वायरलेस हेडफोन को लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 80 डॉलर (लगभग 6,641 रुपये) है। यह ओवर-ईयर हेडफोन मल्टीपॉइंट ब्लूटूथ और फास्ट चार्जिंग फीचर सपोर्ट करता है। सिंगल चार्ज पर यह 70 घंटे बैकअप दे सकता है। जेलैब ने जेबड्स ANC 3 ट्रू वायरलेस ईयरबड्स को पेश किया है। इसकी कीमत 60 डॉलर (लगभग 4,980 रुपये है। यह 33 घंटे का बैकअप दे सकता है। इसमें टच कंट्रोल, IP55 जल प्रतिरोध और ब्लूटूथ मल्टीपॉइंट भी है।

लैपटॉप

HP ओमेन ट्रांसेंड 14 लैपटॉप

CES 2024 में HP ओमेन ट्रांसेंड 14 लैपटॉप को 1,600 डॉलर (लगभग 1.33 लाख रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया है। लैपटॉप 14वीं पीढ़ी के इंटेल कोर अल्ट्रा 7 या अल्ट्रा 9 प्रोसेसर से लैस है, जिसे बेहतर प्रदर्शन के लिए 32GB तक DDR5 रैम, 2TB स्टोरेज और एक एनवीडिया RTX 4070 GPU के साथ जोड़ा गया है। कंपनी इसे 3.5 पाउंड (1.58 किलोग्राम) का दुनिया का सबसे हल्का गेमिंग लैपटॉप बता रही है।

लैपटॉप

ये गेमिंग लैपटॉप भी खरीद सकते हैं आप

रेजर ब्लेड 16 लैपटॉप को 3,000 डॉलर (लगभग 2.49 लाख रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया है। इसमें 240Hz रिफ्रेश रेट के साथ 16 इंच की OLED डिस्प्ले मिलती है और यह 14वीं पीढ़ी की रैप्टर लेक कोर i9-14900HX चिपसेट से लैस है। डेल ने एलियनवेयर M16 R2 गेमिंग लैपटॉप लॉन्च किया है। लैपटॉप इंटेल कोर अल्ट्रा H-सीरीज चिप से लैस है, जिसे DDRR5 रैम और M.2 SSD से जोड़ा गया है। इसकी कीमत 1.66 लाख रुपये है।

केस

क्लिक्स का नया आईफोन केस भी हुआ लॉन्च

क्लिक्स टेक्नोलॉजी ने आईफोन के लिए नए केस को पेश किया है, जिसके निचले हिस्से में ब्लैकबेरी स्टाइल का कीबोर्ड दिया गया है। यह केस कुछ बाजारों में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इच्छुक खरीदारी से 139 डॉलर (लगभग 11,554 रुपये) में खरीद सकते हैं। आईफोन 14 प्रो मॉडल के इसकी शिपिंग 1 फरवरी से और आईफोन 15 प्रो मॉडल के लिए मार्च के से शुरू होगी। केस में लगा कीबोर्ड USB-C या लाइटनिंग कनेक्टर आईफोन से कनेक्ट होता है।

स्मार्टवॉच

गार्मिन लिली 2 स्मार्टवॉच भी बिक्री के लिए है उपलब्ध

गार्मिन लिली 2 स्मार्टवॉच को CES 2024 में पेश की गई है और यह कई बाजारों में बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह स्मार्टवॉच एक शानदार फिटनेस ट्रैकर है। इसमें 35 मिमी मेटल केस, हृदय गति की निगरानी, ​​नींद की गुणवत्ता रेटिंग और कनेक्टेड GPS सुविधाएं मिलती हैं। इसकी कीमत 250 डॉलर (लगभग 20,700 रुपये) निर्धारित की गई है। कंपनी ने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए स्मार्टवॉच की ऐप फिर से डिजाइन की है।

अन्य

इन चीजों को भी खरीद सकते हैं आप

रेजर ने 650 डॉलर (लगभग 53,000 रुपये) की कीमत में रेजर इस्कुर V2 गेमिंग चेयर लॉन्च किया है। इसमें स्प्रिंग-लोडेड लम्बर सपोर्ट सिस्टम मिलता है जो शरीर के वजन और पोजिशन को सही रखता है। कंपनी ने रेजर 11-पोर्ट USB-C डॉक भी पेश किया है, जिसकी कीमत लगभग 9,900 रुपये है। इसमें 4 USB-A, 2 USB-C, 1 गीगाबिट ईथरनेट, HDMI, 1 3.5 मिमी ऑडियो कॉम्बो जैक और UHS-i SD और माइक्रो-SD के लिए स्लॉट मिलते हैं।