NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / अब Mi स्मार्ट बैंड से कर पाएंगे मेसेज का रिप्लाइ, नए अपडेट में मिला फीचर
    अगली खबर
    अब Mi स्मार्ट बैंड से कर पाएंगे मेसेज का रिप्लाइ, नए अपडेट में मिला फीचर

    अब Mi स्मार्ट बैंड से कर पाएंगे मेसेज का रिप्लाइ, नए अपडेट में मिला फीचर

    लेखन प्राणेश तिवारी
    May 21, 2021
    07:30 am

    क्या है खबर?

    कम कीमत पर आने वाली Mi बैंड सीरीज के साथ शाओमी के पास बजट वियरेबल्स सेगमेंट में बड़ा मार्केट शेयर है।

    मार्च महीने के आखिर में कंपनी लेटेस्ट Mi बैंड 6 या Mi स्मार्ट बैंड 6 लेकर आई है और इस वियरेबल को कई मार्केट्स में लॉन्च किया गया है।

    कंपनी इस वियरेबल्स के 10 लाख से ज्यादा यूनिट्स बेच चुकी है और यूजर्स अब अपने Mi स्मार्ट बैंड की मदद से टेक्स्ट मेसेजेस के रिप्लाइ भी कर पाएंगे।

    फर्मवेयर

    नए फर्मवेयर अपडेट में मिला फीचर

    बीते दिनों Mi बैंड 6 को फर्मवेयर अपडेट दिया गया था, जिसके साथ स्लीप ट्रैकिंग का विकल्प यूजर्स को मिला था।

    अब शाओमी इस वियरेबल के लिए अगला अपडेट रोलआउट कर रही है, जिसके बाद फर्मवेयर वर्जन 1.0.1.32 इस बैंड में इंस्टॉल हो जाएगा।

    शाओमी स्मार्टबैंड में लेटेस्ट फर्मवेयर यूजर्स Mi फिट ऐप के वर्जन v5.1.0 के साथ इंस्टॉल कर पाएंगे।

    पहले यूजर्स को गूगल प्ले स्टोर या ऐपल ऐप स्टोर पर जाकर बैंड की कंपैनियन ऐप अपडेट करनी होगी।

    फीचर

    एंड्रॉयड फोन्स के साथ काम करेगा फीचर

    नए अपडेट के बाद बैंड से टेक्स्ट मेसेज का रिप्लाइ दिया जा सकेगा।

    Mi बैंड 6 कंपनी का पहला फिटनेस ट्रैकर होगा, जिसके साथ यूजर्स को यह विकल्प मिलेगा।

    अब तक साफ नहीं है कि यह फीचर कैसे काम करेगा, हालांकि यह केवल चाइनीज यूजर्स और एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स तक सीमित रह सकता है।

    इसके अलावा टेक्स्ट या कॉल्स के बदले कुछ प्री-डिफाइन्ड रिप्लाइज में से चुनने का विकल्प भी यूजर्स को मिल सकता है।

    बदलाव

    नए अपडेट में किए गए कई बदलाव

    शाओमी के लेटेस्ट स्मार्ट बैंड को दिए गए फर्मवेयर अपडेट के बाद इसमें पोमोडोरो फंक्शन भी यूजर्स को मिलेगा।

    आउटडोर रनिंग के लिए यूजर्स इनक्रीज्ड पेस गोल सेटिंग कर पाएंगे।

    मौजूदा बग्स फिक्स करने के अलावा Mi बैंड 6 में नए ट्रांजिट पासेज का सपोर्ट भी ऐड किया गया है, जिनमें ग्रीनटाउन पास, गांझोउ पास और शाओचिंग पास शामिल हैं।

    शाओमी बैंड का ग्लोबल वेरियंट इस्तेमाल कर रहे यूजर्स को इनमें से कुछ फीचर्स ही अपडेट के बाद मिलेंगे।

    बैंड

    ऐसे हैं Mi स्मार्ट बैंड 6 के स्पेसिफिकेशंस

    Mi बैंड 6 में 1.56 इंच का ऐमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसपर एंटी फिंगरप्रिंट कोटिंग दी गई है।

    फिटनेस और हेल्थ फीचर्स की बात करें तो इसमें SpO2 (ब्लड ऑक्सीजन लेवल) ट्रैकिंग, हार्ट रेट मॉनीटर और स्लीप ट्रैकिंग का विकल्प मिलता है।

    द्मदार बैटरी वाले इस स्मार्ट बैंड में 125 mAh की बैटरी दी गई है और कंपनी की मानें तो इससे सिंगल चार्ज में 14 दिनों तक का बैटरी बैकअप मिल सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शाओमी
    वियरेबल्स

    ताज़ा खबरें

    मारुति सुजुकी एरिना मॉडल्स पर छूट घोषित, जानिए कितना मिलेगा फायदा  मारुति सुजुकी
    बिना इंटरनेट के गूगल मैप्स का उपयोग कैसे करें? यहां जानिए तरीका इंटरनेट
    रूस-यूक्रेन युद्ध में हताहत हुए 14 लाख सैनिक, किसे हुआ ज्यादा नुकसान? रूस समाचार
    IPL 2025: चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने निकाली 'विजय परेड', देखें वीडियो  IPL 2025

    शाओमी

    ओप्पो के स्मार्टफोन में पीछे भी होगा डिस्प्ले, कैमरा मॉड्यूल में मिलेगी गोल स्क्रीन ओप्पो
    रेडमी मैक्स 86-इंच अल्ट्रा HD TV 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च, जानें कीमत स्मार्ट टीवी
    शाओमी के Mi 10T स्मार्टफोन की कीमत में 3,000 रुपये की कटौती, जानें नए दाम भारत की खबरें
    2020 में जमकर खरीदे गए ऑडियो वियरेबल्स, टॉप पर रही भारतीय कंपनी स्मार्टवॉच

    वियरेबल्स

    फॉसिल जेन 5E स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स स्मार्टवॉच
    टाइटन ट्रैक स्मार्टवॉच सीरीज भारत में लॉन्च, इतनी है कीमत स्मार्टवॉच
    खास ब्रेसलेट पहनकर आप खुद बन जाएंगे बैटरी, कमाल की टेक्नोलॉजी बैटरी टेक्नोलॉजी
    स्मार्टवॉच पर काम कर रही है फेसबुक, सोशल मीडिया से जुड़े फीचर्स मिलेंगे- रिपोर्ट फेसबुक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025