LOADING...
एक्स ने न्यूयॉर्क राज्य पर किया मुकदमा, जानिए क्या है आरोप
एक्स ने न्यूयॉर्क राज्य पर किया मुकदमा

एक्स ने न्यूयॉर्क राज्य पर किया मुकदमा, जानिए क्या है आरोप

Jun 18, 2025
10:33 am

क्या है खबर?

एलन मस्क के स्वामित्व वाली एक्स ने अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य पर मुकदमा दायर किया है। कंपनी का कहना है कि न्यूयॉर्क का नया कानून उनकी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लंघन करता है। यह कानून नफरत फैलाने वाली और भ्रामक कंटेंट को लेकर कंपनियों से जवाबदेही तय करता है। एक्स ने अपने सरकारी अकाउंट से जानकारी दी कि यह कानून लागू होने से पहले ही वह इसके खिलाफ कोर्ट जा चुकी है और कानूनी लड़ाई शुरू कर दी गई है।

आरोप

क्या है एक्स का आरोप?

एक्स का कहना है कि 'स्टॉप हिडिंग हेट एक्ट' नाम का यह कानून उन्हें कुछ जानकारी सार्वजनिक करने के लिए मजबूर करता है। इसमें बताया गया है कि सोशल मीडिया कंपनियों को यह साफ करना होगा कि वे नफरत, गलत जानकारी, उत्पीड़न या विदेशी प्रभाव वाली पोस्ट को कैसे पहचानती और हटाती हैं। एक्स का आरोप है कि ये नियम बहुत सख्त हैं और यह अमेरिका के पहले संविधान संशोधन यानी बोलने की आजादी के खिलाफ हैं।

मुद्दे 

पहले भी उठा चुकी है एक्स ऐसे मुद्दे 

एक्स ने पहले भी इसी तरह का मुकदमा 2023 में कैलिफोर्निया राज्य पर किया था। उस मामले में शुरुआत में अदालत ने कानून के पक्ष में फैसला दिया था, लेकिन बाद में उस पर रोक लगाई गई। 2025 की शुरुआत में राज्य और एक्स के बीच एक समझौता हुआ, जिसके बाद कुछ सख्त नियम हटा दिए गए। एक्स का कहना है कि सरकार बार-बार ऐसे कानून लाकर उनके अधिकारों को कम करने की कोशिश कर रही है।