LOADING...
महिला ने ट्वीट कर साझा किया ट्रेन टिकट का विवरण, बैंक खाते उड़े 64,000 रुपये
मुंबई की एक 34 वर्षीय महिला से 64,000 रुपये की साइबर ठगी हुई (तस्वीर: अनस्प्लैश)

महिला ने ट्वीट कर साझा किया ट्रेन टिकट का विवरण, बैंक खाते उड़े 64,000 रुपये

Jan 02, 2023
06:57 pm

क्या है खबर?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर मुंबई की एक 34 वर्षीय महिला IRCTC के हैंडल पर अपने RAC टिकट के बारे में शिकायत कर रही थी। इस दौरान साइबर जालसाजों से फिशिंग लिंक के जरिये उनके बैंक खाते से 64,011 रुपये उड़ा लिए। महिला ने टिकट कन्फर्म हुआ या नहीं, यह जानने के लिए टिकट का विवरण और मोबाइल नंबर ट्विटर पर पोस्ट किया और IRCTC से मदद मांगी। इस दौरान साइबर जालसाजों ने फिशिंग कर उन्हें अपना शिकार बना लिया।

जानकारी

क्या है पूरा मामला?

ट्विटर पर विवरण साझा करने के कुछ देर बाद पीड़िता को एक कॉल आया, कॉल करने वाले ने खुद को IRCTC का ग्राहक सहायता अधिकारी बताया और मदद करने की पेशकश की। फोन करने वाले ने एक लिंक भेजा और पीड़िता से विवरण भरने और 2 रुपये का भुगतान करने के लिए कहा ताकि टिकट कन्फर्म हो सके। बिना ज्यादा सोचे-समझे पीड़िता ने विवरण भरा और भुगतान किया और सेकेंड में जालसाजों ने बैंक खाते से 64,011 रुपये उड़ा लिए।