Page Loader
व्हाट्सऐप में आ रहा नया फीचर, लिंक्ड डिवाइस पर मिलेगा लॉक्ड चैट का विकल्प
व्हाट्सऐप में नया प्राइवेसी फीचर आ रहा है

व्हाट्सऐप में आ रहा नया फीचर, लिंक्ड डिवाइस पर मिलेगा लॉक्ड चैट का विकल्प

Apr 01, 2024
11:07 am

क्या है खबर?

मेटा के स्वामित्व वाली मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप समय-समय पर अपने यूजर्स के लिए नए फीचर्स लाती रहती है। इसी कड़ी में एक और नया फीचर आ रहा है, जिसमें यूजर को लिंक्ड डिवाइस पर चैट लॉक करने का फीचर मिलेगा। इसमें यूजर अपने प्राइमरी डिवाइस की मदद से लिंक्ड डिवाइस पर चैट को लॉक और अनलॉक कर सकेंगे। अभी व्हाट्सऐप पर इस फीचर पर काम कर रही है और आगामी अपडेट्स में इसे चरणबद्ध तरीके से रोल आउट किया जाएगा।

फीचर

कैसे काम करेगा यह फीचर? 

व्हाट्सऐप इस फीचर के जरिये लिंक्ड डिवाइस पर लॉक्ड चैट सपोर्ट देगी। इसका मतलब है कि लिंक्ड डिवाइस पर लॉक्ड चैट फोल्डर खोलने के लिए यूजर्स को एक सीक्रेट कोड बनाना पड़ेगा। यह केवल प्राइमरी डिवाइस से हो सकेगा। इसके बाद अगर आप लिंक्ड डिवाइस पर लॉक्ड चैट खोलना चाहते हैं तो आपको प्राइमरी डिवाइस पर सीक्रेट कोड डालना होगा। बता दें कि लॉक्ड चैट का फीचर अभी सिर्फ प्राइमरी डिवाइस पर उपलब्ध है।

फीचर

इन अन्य फीचर पर काम कर रही है कंपनी 

व्हाट्सऐप ने हाल ही में डिसेबल लिंक प्रीव्यू नामक एक नए प्राइवेसी फीचर पर काम करना शुरू किया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स किसी चैट के भीतर लिंक भेजते समय उसके प्रीव्यू को डिसेबल कर सकेंगे। एंड्रॉयड के बाद अब ऐपल यूजर्स के लिए भी इस फीचर पर काम हो रहा है। इसके अलावा व्हाट्सऐप ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए स्टिकर एडिटर फीचर रोल आउट करना शुरू किया है।