Page Loader
व्हाट्सऐप में जल्द मिलेगा नया लिंक फीचर, ऐसे होगा उपयोगी 
व्हाट्सऐप में जल्द मिलेगा नया लिंक फीचर

व्हाट्सऐप में जल्द मिलेगा नया लिंक फीचर, ऐसे होगा उपयोगी 

Sep 27, 2024
08:59 am

क्या है खबर?

व्हाट्सऐप प्लेटफॉर्म पर यूजर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐप में नए-नए फीचर्स जोड़ रही है। कंपनी ने अब 'सर्च लिंक्स ऑन द वेब' नामक नए फीचर पर काम करना शुरू किया है। इस फीचर के तहत व्हाट्सऐप पर किसी लिंक पर क्लिक करते समय यूजर्स को एक संकेत दिखाई देगा, जिसमें बताया जाएगा कि वे या तो लिंक के बारे में अधिक जानकारी सर्च कर सकते हैं या बस मैसेज के बारे में सर्च कर सकते हैं।

उपयोगी

कैसे यूजर्स को सुरक्षा प्रदान करेगा यह फीचर?

आगामी फीचर के साथ जब यूजर्स लिंक के बारे में जानकारी सर्च करना चुनेंगे, तो केवल लिंक वाला खास मैसेज ही सर्च के लिए गूगल पर अपलोड किया जाएगा। इससे यूजर्स यह जान पाएंगे कि वह लिंक गैर दुर्भावनापूर्ण है या उसे साइबर अपराध को अंजाम देने के लिए बनाया गया है। सर्च ऑपरेशन पूरी तरह से वैकल्पिक होगा और केवल तभी होता है, जब यूजर इसे शुरू करेंगे। कंपनी जल्द इस फीचर को एंड्रॉयड यूजर्स के लिए पेश करेगी।

फीचर

व्हाट्सऐप नए ब्लॉक फीचर पर भी कर रही काम 

यूजर्स की सुरक्षा के लिए व्हाट्सऐप ने एक नए तरह के ब्लॉक फीचर पर काम करना शुरू किया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स को अनजान नंबर से आने वाले मैसेज से परेशान नहीं होना पड़ेगा। यह फीचर यूजर्स को अनजान अकाउंट से आने वाले मैसेज को अपने आप से ब्लॉक करने की अनुमति देता है, जिससे संभावित रूप से हानिकारक मैसेज से बचाने में मदद मिलती है। नया ब्लॉक फीचर जल्द सभी iOS यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा।