LOADING...
इस साल व्हाट्सऐप पर मिलेंगे ये शानदार फीचर्स, देखें सूची
व्हाट्सऐप ने बीटा वर्जन पर कुछ नए फीचर्स की टेस्टिंग शुरू कर दी है (तस्वीर: अनस्प्लैश)

इस साल व्हाट्सऐप पर मिलेंगे ये शानदार फीचर्स, देखें सूची

Jan 03, 2023
11:59 pm

क्या है खबर?

व्हाट्सऐप इस साल यूजर्स के लिए कई फीचर्स लॉन्च करने वाली है। वीडियो कॉल के लिए पिक्चर-इन-पिक्चर फीचर इस साल व्हाट्सऐप पेश कर सकती है। यह फीचर वीडियो कॉल के दौरान मल्टीटास्क करने की अनुमति देगा। व्यू वंस टेक्स्ट फीचर भी जल्द व्हाट्सऐप यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। इसके तहत व्यू वंस मीडिया की तरह टेक्स्ट मैसेज भी देखने के बाद डिलीट हो जाएगा। वॉइस नोट्स ऑन स्टेटस फीचर का उपयोग कर यूजर्स स्टेटस पर वॉयस नोट्स शेयर कर सकेंगे।

जानकारी

व्हाट्सऐप के ये अन्य फीचर्स भी होंगे लॉन्च

मैसेज सर्च बाय डेट फीचर जल्द रोल आउट होगा। इस फीचर का उपयोग कर यूजर्स डेट के अनुसार मैसेज सर्च कर सकेंगे। व्हाट्सऐप डेस्कटॉप ऐप पर यूजर्स को कॉल टैब मिलेगा। इससे यूजर्स अपने व्हाट्सऐप कॉल के डेटा को मोबाइल और वेब ऐप के साथ ट्रैक और सिंक कर सकेंगे। व्हाट्सऐप डेस्कटॉप पर जल्द स्क्रीन लॉक फीचर मिलेगा। यह फीचर यूजर्स को ऐप खोलने के लिए पासवर्ड सेट करके अपने डेस्कटॉप ऐप को सुरक्षित रखने की अनुमति देगा।