Page Loader
व्हाट्सऐप पर वॉयस मैसेज को टेक्स्ट में बदल सकेंगे यूजर्स, आ रहा नया फीचर 
व्हाट्सऐप यूजर्स उपयोग ना होने पर इस फीचर को डिसेबल भी कर सकते हैं

व्हाट्सऐप पर वॉयस मैसेज को टेक्स्ट में बदल सकेंगे यूजर्स, आ रहा नया फीचर 

Apr 29, 2023
09:43 am

क्या है खबर?

व्हाट्सऐप अपने यूजर्स के लिए इन दिनों वॉयस मैसेज ट्रांसक्रिप्ट्स फीचर रोल आउट कर रही है। इस नए फीचर की मदद से आप किसी भी वॉयस नोट को आसानी से टेक्स्ट में बदल सकते हैं। इससे आप उन वॉयस नोट्स को आसानी से पढ़ सकेंगे, जिन्हें वह ठीक तरह से सुन नहीं पाते। कंपनी यह फीचर फिलहाल iOS यूजर्स के लिए रोल आउट कर रही है और भविष्य के अपडेट में इसे सभी यूजर्स के लिए पेश करेगी।

प्रक्रिया

उपयोग ना होने पर फीचर को डिसेबल कर सकते हैं यूजर्स

नया वॉयस मैसेज ट्रांसक्रिप्ट्स फीचर डिफॉल्ट रुप से एक्टिव होगा, लेकिन अगर आप किसी कारण से अपने वॉयस मैसेज को ट्रांसक्रिप्ट नहीं करना चाहते हैं, तो आप इसे डिसेबल कर सकते हैं। वॉयस मैसेज ट्रांसक्रिप्ट्स फीचर को डिसेबल करने के लिए सबसे पहले व्हाट्सऐप के सेटिंग्स में जाएं और चैट्स ऑप्शन को सेलेक्ट करें। यहां आपको वॉयस मैसेज ट्रांसक्रिप्ट्स ऑप्शन दिखाई देखा जिस पर जाकर आप इसे डिसेबल कर सकते हैं।