Page Loader
व्हाट्सऐप कम्युनिटी के लिए ला रही जनरल ग्रुप फीचर, बेहतर तरीके से हो पाएगी बातचीत 
यह फीचर एंड्रॉयड के बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है (तस्वीर: अनस्प्लैश)

व्हाट्सऐप कम्युनिटी के लिए ला रही जनरल ग्रुप फीचर, बेहतर तरीके से हो पाएगी बातचीत 

Sep 08, 2023
10:28 am

क्या है खबर?

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप कम्युनिटी के लिए एक नया जनरल ग्रुप फीचर रोल आउट कर रही है। इसके जरिये व्हाट्सऐप कम्युनिटी के सदस्यों के बीच बातचीत को बेहतर बनाना चाहती है। यह कम्युनिटी के लिए एक नया ग्रुप है, जो कम्युनिटी के सदस्यों को एक-दूसरे से बात करने की अनुमति देता है। जब कोई व्यक्ति किसी कम्युनिटी में शामिल होता है तो उसे ऑटोमैटिक रूप से सामान्य ग्रुप चैट में जोड़ा जा सकता है।

उपयोग

कैसे कर सकेंगे इस फीचर का उपयोग?

व्हाट्सऐप कम्युनिटी के लिए पेश किए गए जनरल ग्रुप फीचर का उपयोग आप पुरानी कम्युनिटी में नहीं कर सकते हैं। इसका उपयोग करने के लिए आपको नई कम्युनिटी बनानी होगी। इसमें सदस्यों की अधिकतम संख्या 1,024 ही हो सकती है। बता दें कि यह ग्रुप फोन नंबर प्राइवेसी से सुरक्षित नहीं है, जिससे इस ग्रुप के सभी सदस्य ये देखने में सक्षम होंगे कि ग्रुप में कौन-कौन शामिल है और उनका फोन नंबर क्या है।

खासियत

नए फीचर की खासियत

जब कोई किसी नई कम्युनिटी में जुड़ता है तो यह अनुमान लगाना कठिन हो सकता है कि नई कम्युनिटी के साथ कैसे शुरुआत करें और किन ग्रुप्स में शामिल हों। हालांकि, जनरल ग्रुप फीचर के साथ नए सदस्य अन्य लोगों से बात कर सकते हैं और सीख सकते हैं कि कम्युनिटी और उसके ग्रुप कैसे काम करते हैं। आप नई कम्युनिटी से जनरल ग्रुप को हटा भी सकते हैं। फिलहाल यह फीचर एंड्रॉयड के बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है।