Page Loader
व्हाट्सऐप पर 2GB तक साइज वाली फाइल्स भेज पाएंगे यूजर्स, मिलेगा अपडेट
जल्द व्हाट्सऐप यूजर्स 2GB तक साइज वाली फाइल्स भेज पाएंगे।

व्हाट्सऐप पर 2GB तक साइज वाली फाइल्स भेज पाएंगे यूजर्स, मिलेगा अपडेट

Mar 28, 2022
01:04 pm

क्या है खबर?

करोड़ों यूजर्स के बीच लोकप्रिय मेसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप पर चैटिंग और फाइल शेयरिंग दोनों से जुड़े फीचर्स मिलते हैं। हालांकि, यूजर्स को बड़ी फाइल्स भेजने का विकल्प ऐप में नहीं मिलता और इसके लिए क्लाउड स्टोरेज या टेलीग्राम जैसी सेवाओं की मदद लेनी पड़ती है। सामने आया है कि जल्द व्हाट्सऐप पर यूजर्स को 2GB तक साइज वाली फाइल्स भेजने का विकल्प मिलेगा। यह विकल्प शुरू में केवल आईफोन यूजर्स को मिल सकता है।

रिपोर्ट

बीटा वर्जन में दिखा नया बदलाव

व्हाट्सऐप फॉर iOS के लेटेस्ट बीटा वर्जन 22.7.0.76 के साथ कंपनी iOS 15 का फुल सपोर्ट तो लाई ही है, साथ ही यूजर्स को 2GB तक फाइल ट्रांसफर का विकल्प मिल रहा है। अभी यूजर्स को व्हाट्सऐप के स्टेबल वर्जन में केवल 100MB तक साइज वाली फाइल्स भेजने का विकल्प मिलता है। छोटी फाइल्स व्हाट्सऐप पर आसानी से भेजी जा सकती हैं, लेकिन 100MB से ज्यादा साइज वाली फाइल्स के लिए यूजर्स को दूसरे तरीके अपनाने पड़ते हैं।

टेस्टिंग

केवल अर्जेंटीना में नए फीचर की टेस्टिंग

रिपोर्ट में बताया गया है कि व्हाट्सऐप नए बदलाव से जुड़ी टेस्टिंग अभी केवल अर्जेंटीना में कर रहा है। सामने आए स्क्रीनशॉट्स से पता चला है कि आईफोन ऐप यूजर्स को अलर्ट दिखाकर बता रही है कि वे '2GB तक साइज वाले डॉक्यूमेंट्स भेज सकते हैं।' इस बदलाव के साथ व्हाट्सऐप की कोशिश टेलीग्राम के यूजर्स को लुभाने की होगी। ढेरों व्हाट्सऐप यूजर्स केवल बड़ी फाइल्स ट्रांसफर करने के लिए अन्य सेवाएं इस्तेमाल करते हैं।

थीम

iOS 15 थीम को सपोर्ट करेगा व्हाट्सऐप

9to5Mac की रिपोर्ट में बताया गया है कि व्हाट्सऐप अब iOS 15 थीम से जुड़े फीचर्स यूजर्स को दे रहा है। इनमें ऐप का नया ऑल-ब्लैक डिजाइन शामिल है, जिसके साथ सबसे नीचे दिखने वाली टास्कबार बाकी ऐप के कलर में दिखेगी। व्हाट्सऐप दो बड़े फीचर्स- मेसेज रिऐक्शंस और मल्टी-डिवाइस कंपैटिबिलिटी 2.0 पर भी काम कर रहा है। इनके साथ मेसेजेस पर इमोजी की मदद से प्रतिक्रिया देने और कई डिवाइसेज में लॉगिन की सुविधा मिलेगी।

रिमाइंडर

यूजर्स को मिलेगा टर्म्स ऑफ सर्विस रिमाइंडर

व्हाट्सऐप अपडेट्स और फीचर्स ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने अपनी पिछली रिपोर्ट में बताया है कि ऐप में नई 'इयरली रिमाइंडर ऑफ अवर टर्म्स ऑफ सर्विस' एंट्री दिखी है। यह नई एंट्री ऐप की सेटिंग्स में दिखने वाले हेल्प मेन्यू में की गई है। यूजर्स को हेल्प सेक्शन पर ग्रीन डॉट दिख रहा है, जो यूजर्स का ध्यान टर्म्स ऑफ सर्विस रिमाइंडर की ओर खींचता है। हालांकि, इन टर्म्स ऑफ सर्विस में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

एक्सटेंशन

सुरक्षित इस्तेमाल से जुड़ा एक्सटेंशन लॉन्च

व्हाट्सऐप वेब क्लाइंट को ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए मेटा की ओनरशिप वाली कंपनी नया ब्राउजर एक्सटेंशन लेकर आई है। व्हाट्सऐप की ओर से लॉन्च किया गया कोड वेरिफाइ एक्सटेंशन 'रियल-टाइम, थर्ड-पार्टी वेरिफिकेशन देगा, जो तय करेगा कि किसी यूजर के व्हाट्सऐप वेब कोड से छेड़छाड़ नहीं की गई है।' आसान भाषा में समझें तो कोड वेरिफाइ एक्सटेंशन की मदद से बड़ी स्क्रीन पर व्हाट्सऐप QR कोड स्कैन करने के बाद एक अतिरिक्त सुरक्षा लेयर जुड़ जाएगी।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस

व्हाट्सऐप के दुनियाभर में दो अरब से ज्यादा यूजर्स हैं और इस ऐप की मदद से रोज 34 करोड़ मिनट की वीडियो कॉल्स की जाती हैं। अकेले भारत में ही 20 करोड़ से ज्यादा यूजर्स रोज व्हाट्सऐप इस्तेमाल करते हैं।