NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / व्हाट्सऐप ने लॉन्च किया मल्टी डिवाइस लिंकिंग फीचर, डेस्कटॉप के लिए कॉलिंग में भी बड़ा अपडेट
    अगली खबर
    व्हाट्सऐप ने लॉन्च किया मल्टी डिवाइस लिंकिंग फीचर, डेस्कटॉप के लिए कॉलिंग में भी बड़ा अपडेट
    व्हाट्सऐप को अब 4 डिवाइस से लिंक किया जा सकता है

    व्हाट्सऐप ने लॉन्च किया मल्टी डिवाइस लिंकिंग फीचर, डेस्कटॉप के लिए कॉलिंग में भी बड़ा अपडेट

    लेखन रजनीश
    Mar 23, 2023
    06:06 pm

    क्या है खबर?

    व्हाट्सऐप ऐसा मैसेजिंग ऐप है जिसका इंस्टेंट मैसेजिंग के लिए भारत में काफी ज्यादा इस्तेमाल होता है। व्हाट्सऐप यूजर्स को अपने प्लेटफॉर्म से जोड़े रखने के लिए समय-समय पर अपडेट के जरिए नए फीचर्स देता रहता है।

    अब उसने व्हाट्सऐप डेस्कटॉप के लिए कॉलिंग फीचर को पहले से ज्यादा तेज और बेहतर कॉलिंग में सक्षम बनाया है।

    इसके साथ ही एक फीचर यह भी जोड़ा है कि अब व्हाट्सऐप को 4 डिवाइस से लिंक किया जा सकता है।

    व्हॉट्सऐप

    डेस्कटॉप पर व्हॉट्सऐप के जरिए 8 लोगों से वीडियो कॉल करना संभव

    शुरुआत में स्मार्टफोन के लिए लॉन्च हुआ व्हाट्सऐप अब कंप्यूटर पर भी इस्तेमाल हो रहा है।

    कंप्यूटर/लैपटॉप पर व्हाट्सऐप एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए प्लेटफॉर्म ने घोषणा की है कि उसका नया विंडोज डेस्कटॉप ऐप तेजी से लोड होता है। इसमें एक यूजर इंटरफेस है जो व्हाट्सऐप और विंडोज दोनों यूजर्स की पहचान करने में सक्षम है।

    अब व्हाट्सऐप डेस्कटॉप के जरिए 8 लोगों के साथ वीडियो कॉल और 32 लोगों के साथ ऑडियो कॉल करना भी संभव है।

    वीडियो

    वीडियो-ऑडियो कॉल की सुविधा के लिए अपडेट करें ऐप

    ग्रुप वीडियो कालिंग और ऑडियो कॉल की सुविधा का उपयोग करने के लिए, विंडोज यूजर्स को अपने व्हाट्सऐप डेस्कटॉप ऐप को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करना होगा।

    यहां यूजर्स अपने हिसाब से लोगों का चयन कर सकते हैं, जिनसे वो ग्रुप कॉल करना चाहते हैं।

    व्हाट्सऐप का कहना है कि वह समय के साथ इन लिमिट्स को बढ़ाएगा ताकि यूजर्स चैट ऐप में ग्रुप कॉल्स में और लोगों को ऐड कर सकें।

    डिवाइस

    व्हाट्सऐप ने जोड़े ये नए फीचर्स

    व्हाट्सऐप ने नए मल्टी-डिवाइस फीचर के अलावा तेजी से डिवाइस लिंक होने, सभी डिवाइस के साथ बेहतरीन सिकिंग और लिंक प्रिव्यू सहित नए स्टिकर भी जोड़े हैं।

    व्हाट्सऐप ने घोषणा की है कि वह ऐप को सपोर्ट करने वाले डिवाइस की संख्या बढ़ा रहा है।

    एंड्रॉयड टैबलेट के लिए हाल ही में एक नया बीटा वर्जन भी लॉन्च किया है।

    व्हाट्सऐप वर्तमान में मैक डेस्कटॉप के भी लिए एक नए और तेज ऐप की बीटा टेस्टिंग कर रही है।

    जानकारी

    व्हाट्सऐप के 4 डिवाइस से लिंक होने का फायदा

    व्हाट्सऐप के 4 डिवाइस से लिंक होने वाले फीचर के बारे में प्लेटफॉर्म ने ट्वीट कर बताया है कि इस फीचर की मदद से यूजर्स का फोन बंद या ऑफलाइन होने के बाद भी व्हाट्सएप सिंक और एनक्रिप्टेड रहेगा।

    फीचर

    ग्रुप्स के लिए व्हाट्सऐप ने रोल आउट किए फीचर

    हाल ही में व्हाट्सऐप ने ग्रुप्स के लिए भी 2 फीचर रोल आउट किए हैं। ये नया अपडेट ग्रुप एडमिन को अधिक कंट्रोल देता है।

    इससे ग्रुप एडमिन को यह तय करने में मदद मिलेगी कि कोई व्यक्ति किसी ग्रुप में शामिल हो सकता है या नहीं।

    नए फीचर से एडमिन के लिए ग्रुप को मैनेज करने और सभी के लिए नेविगेट करने में आसानी होगी।

    नए अपडेट के साथ एडमिन को अपनी ग्रुप प्राइवेसी पर अधिक कंट्रोल मिलेगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    व्हाट्सऐप
    सोशल मीडिया

    ताज़ा खबरें

    छत्तीसगढ़ के सुकमा में 16 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, 6 पर 25 लाख रुपये का इनाम छत्तीसगढ़
    TVS इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बिक्री में दूसरे महीने भी सबसे आगे, जानिए शीर्ष-5 कंपनियां  इलेक्ट्रिक वाहन
    पश्चिम बंगाल में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष TMC में जा रहे हैं? जानिए सच पश्चिम बंगाल
    दिल्ली हाई कोर्ट ने मांगी कोरोना वायरस पर स्थिति रिपोर्ट, कहा- अभी खत्म नहीं हुई महामारी कोरोना वायरस

    व्हाट्सऐप

    व्हाट्सऐप यूजर्स जल्द एक साथ शेयर कर सकेंगे 100 मीडिया फाइल्स व्हाट्सऐप का नया फीचर
    रेल यात्री अब व्हाट्सऐप के माध्यम से ऑर्डर कर सकते हैं खाना IRCTC
    व्हाट्सऐप का नया फीचर: यूजर्स अब स्टेटस पर शेयर कर सकेंगे वॉयस मैसेज व्हाट्सऐप स्टेटस
    व्हाट्सऐप कर रही नए फीचर पर काम, कॉल शेड्यूल कर सकेंगे यूजर्स व्हाट्सऐप का नया फीचर

    सोशल मीडिया

    कानपुर देहात अग्निकांड: भाजपा नेता और समर्थकों पर पीड़ितों को गाली देने का आरोप, वीडियो वायरल भाजपा समाचार
    एलन मस्क 2023 के अंत तक ट्विटर के CEO पद से दे सकते हैं इस्तीफा एलन मस्क
    आदित्य रॉय कपूर की फैन ने अभिनेता को जबरन किया किस, लोगों ने लगाई लताड़ आदित्य रॉय कपूर
    ट्विटर पर अब दिखेगा गांजे का विज्ञापन, एलन मस्क ने दी अनुमति ट्विटर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025