Page Loader
व्हाट्सऐप यूजर्स टेक्स्ट में बदल सकेंगे वॉयस नोट्स, जल्द मिलेगा यह नया फीचर 
व्हाट्सऐप यूजर्स टेक्स्ट में बदल सकेंगे वॉयस नोट्स

व्हाट्सऐप यूजर्स टेक्स्ट में बदल सकेंगे वॉयस नोट्स, जल्द मिलेगा यह नया फीचर 

Jun 14, 2024
10:11 am

क्या है खबर?

व्हाट्सऐप अपने यूजर्स के लिए वॉयस मैसेज ट्रांसक्रिप्ट्स नामक एक नए फीचर पर काम कर रही है। इस फीचर का उपयोग करके यूजर्स किसी वॉइस नोट को टेक्स्ट में बदलकर उसे पढ़ सकेंगे। इसे उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो वॉयस नोट्स सुनने के बजाय टेक्स्ट पढ़ना पसंद करते हैं। कंपनी इसमें अब अंग्रेजी के साथ स्पेनिश, पुर्तगाली, रूसी और हिंदी भाषा को भी जोड़ रही है। भाषा चुनने के लिए यूजर्स को एक अलग सेक्शन मिलेगा।

उपयोग

कैसे कर सकेंगे इस फीचर का उपयोग? 

ट्रांसक्रिप्शन फीचर वॉयस मैसेज को सटीक रूप से टेक्स्ट में बदलने के लिए एडवांस स्पीच रिकग्निशन तकनीक का उपयोग करता है। यह फीचर यूजर्स को चैट में प्राप्त वॉयस नोट के ठीक नीचे ट्रांसक्रिप्ट विकल्प दिखाई देगा, जिस पर क्लिक कर वॉयस नोट को टेक्स्ट में बदल सकेंगे। ट्रांसक्राइब वॉयस नोट्स iOS यूजर्स के लिए पहले से ही उपलब्ध है, लेकिन कंपनी अब जल्द ही इसे अपने सभी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी रोल आउट करना शुरू कर सकती है।

फीचर

ट्रांसफर ओनरशिप फीचर पर काम कर रही व्हाट्सऐप 

इन दिनों व्हाट्सऐप ट्रांसफर ओनरशिप नामक एक नए फीचर पर काम कर रही है, जिसकी मदद से व्हाट्सऐप यूजर्स अपने कम्युनिटी ग्रुप के ओनरशिप को किसी दूसरे सदस्य को ट्रांसफर कर सकेंगे। इस फीचर के उपलब्ध होने के बाद यूजर्स के लिए किसी कम्युनिटी ग्रुप को मैनेज करना काफी आसान हो जाएगा। कंपनी फिलहाल इस फीचर पर काम कर रही है और भविष्य की अपडेट में इसे सभी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए रोल आउट करेगी।