LOADING...
व्हाट्सऐप में आया यह नया फीचर, कस्टम स्टिकर बनाना और साझा करना हुआ आसान
व्हाट्सऐप में कस्टम स्टिकर बनाना और शेयर करना हुआ आसान

व्हाट्सऐप में आया यह नया फीचर, कस्टम स्टिकर बनाना और साझा करना हुआ आसान

Feb 20, 2025
09:14 am

क्या है खबर?

व्हाट्सऐप ने अपने यूजर्स के लिए 'क्रिएट एंड शेयर स्टिकर पैक्स' नामक एक नया फीचर रोल आउट कर रही है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने स्टिकर को बेहतर तरीके से व्यवस्थित कर सकते हैं। अब किसी भी स्टिकर को नए या पहले से बने स्टिकर पैक में आसानी से जोड़ा जा सकता है। पहले यूजर्स को स्टिकर सेव करने के लिए थर्ड-पार्टी ऐप्स का सहारा लेना पड़ता था।

खासियत

स्टिकर जोड़ना और शेयर करना हुआ आसान

अब यूजर्स बिना किसी अतिरिक्त ऐप के स्टिकर जोड़ और साझा कर सकते हैं। स्टिकर कीबोर्ड में एक नया बटन दिया गया है, जिससे एक साथ कई स्टिकर पैक में डाले जा सकते हैं। यूजर्स अपने किसी स्टिकर पैक का नाम बदल सकते हैं, नए स्टिकर जोड़ सकते हैं या पुराने हटा सकता हैं। यह सुविधा पूरी तरह सुरक्षित है, यानी किसी को यह पता नहीं चलेगा कि स्टिकर पैक किसने बनाया है।

तरीका

व्हाट्सऐप पर कस्टम स्टिकर पैक कैसे बनाएं? 

इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए किसी चैट में किसी स्टिकर पर टैप करें और 'क्रिएट न्यू स्टिकर पैक' का ऑप्शन चुनकर पैक का नाम दें और स्टिकर जोड़ें। आप स्टिकर कीबोर्ड में जाकर और स्टिकर जोड़ सकते हैं या जरूरत पड़ने पर हटा सकते हैं। स्टिकर पैक को शेयर करने के लिए बनाए गए पैक पर जाएं और 'शेयर' ऑप्शन चुनें। यह फीचर अभी एंड्रॉयड के बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है और जल्द ही सभी को मिलेगा।