Page Loader
व्हाट्सऐप ने पेश किया 'गेट लिंक इन्फो ऑन गूगल' फीचर, इस तरह है उपयोगी
व्हाट्सऐप ने पेश किया 'गेट लिंक इन्फो ऑन गूगल' फीचर (तस्वीर: अनस्प्लैश)

व्हाट्सऐप ने पेश किया 'गेट लिंक इन्फो ऑन गूगल' फीचर, इस तरह है उपयोगी

Oct 25, 2024
08:59 am

क्या है खबर?

व्हाट्सऐप ने यूजर्स की सुरक्षा के लिए एक नया फीचर 'गेट लिंक इन्फो ऑन गूगल' को रोल आउट करना शुरू किया है। यह फीचर किसी व्यक्तिगत या ग्रुप चैट में शेयर किए गए लिंक की जानकारी देता है। इससे यूजर्स लिंक की सत्यता को आसानी से जांच सकते हैं, जिससे फर्जी या गलत जानकारी से बचने में मदद मिलेगी। मेटा के स्वामित्व वाली मैसेजिंग ऐप का उद्देश्य इस फीचर से यूजर्स की सुरक्षा और अनुभव को बेहतर बनाना है।

हजबदुग

इस तरह उपयोगी होगा फीचर

व्हाट्सऐप के नए 'गेट लिंक इन्फो ऑन गूगल' फीचर की मदद से यूजर्स लिंक की जानकारी सीधे गूगल पर देख सकते हैं। अब लिंक खोलने की जरूरत नहीं, बल्कि जल्दी से लिंक की वैधता और सुरक्षा जांच सकते हैं। यह खासतौर पर तब मददगार होता है, जब यूजर्स को लिंक के सुरक्षित होने में संदेह हो। इस तरह, वे फिशिंग और मालवेयर जैसे खतरों से बच सकते हैं, जो हानिकारक लिंक पर क्लिक करने से हो सकते हैं।

उपलब्धता

इन यूजर्स के लिए उपलब्ध है फीचर

व्हाट्सऐप का नया फीचर पूरी तरह वैकल्पिक है, यानी यूजर्स चाहें तो ही इसका उपयोग करें। बता दें कि यूजर्स की गोपनीयता के लिए सिर्फ वही लिंक गूगल के साथ शेयर होता है, जिसे यूजर जांचना चाहते हैं और व्हाट्सऐप उस लिंक को एक्सेस नहीं कर सकती। यह नया फीचर फिलहाल उन एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध है, जो गूगल प्ले स्टोर से व्हाट्सऐप बीटा का लेटेस्ट अपडेट इंस्टॉल करते हैं।