Page Loader
भारत सरकार ने व्हाट्सऐप को दी कड़ी चेतावनी, जानें क्यों
भारत का गलत नक्शा शेयर करने पर केंद्रीय मंत्री ने व्हाट्सऐप को दी चेतावनी (तस्वीर: अनस्प्लैश)

भारत सरकार ने व्हाट्सऐप को दी कड़ी चेतावनी, जानें क्यों

Jan 02, 2023
07:11 pm

क्या है खबर?

मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप ने 31 दिसंबर, 2022 को एक वीडियो ट्वीट किया था, जिसमें भारत का गलत नक्शा दिखाया गया था। ट्वीट किए जाने के कुछ मिनट बाद केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने जम्मू और कश्मीर के संबंध में गलती की ओर इशारा किया और व्हाट्सऐप को तुरंत सुधार करने के लिए कहा। गलती सामने आने के तुरंत बाद व्हाट्सऐप ने पोस्ट को हटा दिया और क्षमा मांगते हुए भविष्य में सावधान रहने की बात कही।

जानकारी

इससे पहले जूम के CEO ने शेयर किया था गलत नक्शा

व्हाट्सऐप की तरह जूम के CEO एरिक युआन ने भी भारत का गलत नक्शा पोस्ट किया था। मामला सामने आते ही चंद्रशेखर ने ट्वीट करके युआन को गलती के बारे में बताया। युआन ने भी तत्परता दिखाते हुए अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से गलत नक्शे वाले ट्वीट को हटा लिया। युआन ने ट्वीट कर लिखा था, 'मैंने हाल ही में एक ट्वीट हटा लिया है जिस पर आप में से कई लोगों ने बताया था कि मानचित्र में गलतियां हैं।'