Page Loader
व्हाट्सऐप ने iOS यूजर्स के लिए ऐप इंटरफेस में किया बदलाव, जानिए क्या मिला नया
व्हाट्सऐप ऐप इंटरफेस में बदलाव कर रही है (तस्वीर: अनस्प्लैश)

व्हाट्सऐप ने iOS यूजर्स के लिए ऐप इंटरफेस में किया बदलाव, जानिए क्या मिला नया

Oct 23, 2023
01:47 pm

क्या है खबर?

व्हाट्सऐप अपने iOS यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए एक iOS 23.21.1.70 अपडेट रोल आउट कर रही है। इस अपडेट में यूजर्स को नए आइकन्स और रंगों के साथ डिजाइन किया गया इंटरफेस मिलता है। फिलहाल यह अपडेट iOS के उन यूजर्स के लिए उपलब्ध है, जो ऐप स्टोर से व्हाट्सऐप का लेटेस्ट बीटा अपडेट इंस्टॉल करते हैं। कंपनी आने वाले हफ्तों में इस अपडेट को अपने सभी यूजर्स के लिए रोल आउट कर सकती है।

इंटरफेस

कैसा है नया इंटरफेस?

इस इंटरफेस में कंपनी ने ऐप के मुख्य टिंट रंग के रूप में एक नया हरा रंग शामिल किया है। नए रंग के शामिल होने से सभी आइकन पहले से अधिक हाईलाइट तरीके से नजर आ रहे हैं। रंग के साथ-साथ इस इंटरफेस में ऐप सेटिंग्स और चैट इंफॉर्मेशन स्क्रीन पर नए डिजाइन किये गए आइकन भी मिलते हैं। नए इंटरफेस के साथ कंपनी यूजर्स को ऐप के भीतर एक आकर्षक लुक प्रदान करना चाहती है।

अन्य फीचर

व्हाट्सऐप प्राइवेसी को बना रही और बेहतर 

व्हाट्सऐप यूजर्स के प्राइवेसी को और बेहतर बनाने के लिए हाइड लॉक्ड चैट फीचर पर काम कर रही है। इस फीचर के साथ यूजर्स चैट लिस्ट से उन चैट्स को छुपा सकेंगे, जिन्हें उन्होंने लॉक किया है। हाइड किए गए चैट को सीक्रेट कोड फीचर का उपयोग करके देखा जा सकेगा। वर्तमान में किसी चैट को लॉक करना तो मुमकिन है, लेकिन चैट लिस्ट में यह दिखाई देता है कि यूजर ने कितने चैट्स को लॉक किया है।