Page Loader
व्हाट्सऐप के एंड्रॉयड यूजर्स को मिला नया फीचर, टेक्स्ट में बदल सकेंगे वॉयस नोट्स
व्हाट्सऐप पर टेक्स्ट में बदल पाएंगे वॉयस नोट्स

व्हाट्सऐप के एंड्रॉयड यूजर्स को मिला नया फीचर, टेक्स्ट में बदल सकेंगे वॉयस नोट्स

Jul 10, 2024
08:57 am

क्या है खबर?

व्हाट्सऐप अपने यूजर्स के लिए लगातार नए-नए फीचर्स को रोल आउट कर रही है। कंपनी ने अब 'ट्रांसक्राइब वॉयस नोट्स' नामक नए फीचर को रोल आउट करना शुरू किया है, जिसका उपयोग करके यूजर्स किसी वॉइस नोट को टेक्स्ट में बदलकर उसे पढ़ सकेंगे। व्हाट्सऐप इसमें अंग्रेजी के साथ स्पेनिश, पुर्तगाली, रूसी और हिंदी भाषा को भी जोड़ रही है। इसे उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो वॉयस नोट्स सुनने के बजाय टेक्स्ट पढ़ना पसंद करते हैं।

उपयोग

कैसे कर सकेंगे इस फीचर का उपयोग? 

यह फीचर आने के बाद यूजर्स को चैट में वॉयस नोट के ठीक नीचे ट्रांसक्रिप्ट विकल्प दिखाई देगा, जिस पर क्लिक कर वॉयस नोट को टेक्स्ट में बदल सकेंगे। ट्रांसक्राइब वॉयस नोट्स iOS यूजर्स के लिए पहले से ही उपलब्ध है, लेकिन कंपनी अब जल्द ही इसे अपने सभी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी रोल आउट कर रही है। ट्रांसक्रिप्शन फीचर वॉयस मैसेज को सटीक रूप से टेक्स्ट में बदलने के लिए एडवांस स्पीच रिकग्निशन तकनीक का उपयोग करता है।

फीचर

व्हाट्सऐप बदल रही वेरीफाइड बैज का रंग 

व्हाट्सऐप पर वर्तमान में वेरीफाइड बैज के लिए हरे रंग का चेकमार्क मिलता है, लेकिन अब कंपनी इसमें बड़ा बदलाव करने जा रही है। इस बड़े बदलाव के तहत व्हाट्सऐप पर बिजनेस और चैनल यूजर्स को वेरिफिकेशन के लिए नीले रंग का चेकमार्क दिया जाएगा। वर्तमान में यह अपडेट उन यूजर्स के लिए उपलब्ध है, जिनके पास गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया हुआ व्हाट्सऐप बीटा का लेटेस्ट अपडेट इंस्टॉल है।