Loading...
ChatGPT में अगले 6 महीने में क्या दिखेगा बदलाव? सैम ऑल्टमैन ने दिए संकेत
ChatGPT में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है

ChatGPT में अगले 6 महीने में क्या दिखेगा बदलाव? सैम ऑल्टमैन ने दिए संकेत

Aug 19, 2026
02:03 pm

क्या है खबर?

ChatGPT में आने वाले महीनों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने इसके भविष्य को लेकर कई संकेत दिए हैं। उनके मुताबिक, ChatGPT सिर्फ सवालों के जवाब देने वाला AI साधन नहीं रहेगा, बल्कि यूजर के रोजाना के काम को समझकर मदद करने वाला डिजिटल साथी बन सकता है। उन्होंने कहा कि इसका ज्यादा निजी और काम के हिसाब से मदद करने वाला रूप अगले छह महीनों में सामने आ सकता है।

#1

कंप्यूटर पर आपके काम को समझेगा ChatGPT

भविष्य में ChatGPT यूजर के कंप्यूटर पर चल रहे काम को बेहतर तरीके से समझ सकता है।

ऑल्टमैन के मुताबिक, यह स्क्रीन पर हो रही गतिविधियों, बैठकों और कॉल से जरूरी जानकारी लेकर यूजर की मदद कर सकेगा। इसे ईमेल, मैसेज, दस्तावेज और स्लैक जैसी सेवाओं से भी जोड़ा जा सकता है।

इससे यूजर को हर बार पूरा संदर्भ बताने की जरूरत नहीं होगी। AI काम के दौरान जरूरी जानकारी खुद समझकर सुझाव दे सकेगा।

#2

ईमेल और दूसरे कामों में खुद देगा सुझाव

नए रूप में ChatGPT यूजर के पुराने काम और बातचीत को समझकर ज्यादा उपयोगी सुझाव दे सकता है।

उदाहरण के लिए, किसी ग्राहक को ईमेल लिखते समय यह पुरानी बातचीत और जरूरी दस्तावेज देखकर जवाब बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। इसी तरह कोई योजना या दस्तावेज तैयार करते समय AI पहले की गलतियों को ध्यान में रखकर सुझाव दे सकता है।

इसका मकसद यूजर के काम को आसान करना और बार-बार जानकारी समझाने की जरूरत कम करना होगा।

ADVERTISEMENT

#3

जानकारी पर यूजर का रहेगा पूरा नियंत्रण

ChatGPT के ज्यादा निजी रूप के साथ जानकारी की सुरक्षा भी अहम होगी।

ऑल्टमैन ने कहा है कि यूजर तय करेगा कि AI को किन जानकारियों और सेवाओं तक पहुंच देनी है। OpenAI ने मैक कंप्यूटर पर गतिविधियों को समझने वाला फीचर भी शुरू किया है।

यूजर यह तय कर सकता है कि किन ऐप और वेबसाइट की जानकारी ली जाए। वह कभी भी जानकारी जुटाना रोकने और पुरानी गतिविधियां हटाने का विकल्प भी रखेगा।

ADVERTISEMENT