Loading...
अमेरिका ने डीपसीक पर कसा शिकंजा, सरकारी एजेंसियों को इस्तेमाल बंद करने का आदेश
अमेरिका ने डीपसीक पर कसा शिकंजा

अमेरिका ने डीपसीक पर कसा शिकंजा, सरकारी एजेंसियों को इस्तेमाल बंद करने का आदेश

Oct 20, 2026
11:04 am

क्या है खबर?

अमेरिका ने चीनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी डीपसीक के उत्पादों के इस्तेमाल पर सरकारी एजेंसियों के लिए रोक लगाने का निर्देश दिया है। गृह सुरक्षा विभाग (DHS) ने सोमवार को भेजे नोटिस में सभी संघीय नागरिक एजेंसियों से अपने सूचना तकनीक सिस्टम से डीपसीक के उत्पाद और सेवाएं हटाने को कहा है। विभाग का कहना है कि इनका इस्तेमाल करने से संवेदनशील सरकारी जानकारी चीन तक पहुंचने का खतरा हो सकता है।

चिंता

डाटा चोरी और सुरक्षा को लेकर जताई चिंता

गृह सुरक्षा विभाग के मुताबिक, डीपसीक के मॉडल कई तरह के सुरक्षा जोखिम पैदा कर सकते हैं।

विभाग ने कहा कि कंपनी के सर्वर चीन में हैं और वहां के कानूनों के तहत सरकारी एजेंसियों को निजी कंपनियों के तकनीकी ढांचे तक पहुंच मिल सकती है। नोटिस में यह दावा किया गया कि कंपनी का अकाउंट बनाने वाला सिस्टम यूजर्स की निजी जानकारी जुटा सकता है।

इससे लोगों की पहचान और गतिविधियों से जुड़ा डाटा जोखिम में पड़ सकता है।

निर्देश

एजेंसियों को उत्पाद हटाने और निगरानी बढ़ाने का निर्देश

एजेंसियों को डीपसीक के उत्पादों के साथ उससे जुड़ी कंपनियों की सेवाएं भी हटानी होंगी।

इसमें ऐसे तीसरे पक्ष के उत्पाद भी शामिल हैं, जो डीपसीक के मॉडल का इस्तेमाल करते हैं। एजेंसियों को इन सेवाओं को अपनी स्वीकृत उत्पाद सूची और खरीद व्यवस्था से बाहर करना होगा।

हालांकि, जरूरत पड़ने पर वे 60 दिनों के भीतर छूट मांग सकती हैं। उत्पाद पूरी तरह हटने तक एजेंसियों को संदिग्ध गतिविधियों की पहचान करने को कहा गया है।

ADVERTISEMENT

रोक

पहले भी लग चुकी है रोक

अमेरिका में पहले भी सरकारी उपकरणों पर डीपसीक के इस्तेमाल को लेकर कदम उठाए जा चुके हैं।

वाणिज्य विभाग और अमेरिकी नौसेना ने पहले इस पर रोक लगाई थी। न्यूयॉर्क, टेनेसी और वर्जीनिया जैसे राज्यों ने ऐसे फैसले लिए हैं। वर्ष 2025 में सार्वजनिक होने के बाद डीपसीक लोकप्रिय हुआ, क्योंकि इसके मॉडल कम खर्च में इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

वहीं, अमेरिकी AI कंपनियों ने चीनी कंपनियों पर अपने मॉडलों से तकनीक हासिल करने का आरोप भी लगाया है।

ADVERTISEMENT