NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / अगर इस्तेमाल करते हैं यह फोन तो जल्द करें अपडेट, नहीं तो हो सकता है नुकसान
    अगली खबर
    अगर इस्तेमाल करते हैं यह फोन तो जल्द करें अपडेट, नहीं तो हो सकता है नुकसान

    अगर इस्तेमाल करते हैं यह फोन तो जल्द करें अपडेट, नहीं तो हो सकता है नुकसान

    लेखन प्रमोद कुमार
    Oct 28, 2019
    11:41 am

    क्या है खबर?

    कई लोगों को अपने स्मार्टफोन इतने पसंद आ जाते हैं कि वो उन्हें बदलना नहीं चाहते। अगर आप भी उन लोगों में हैं और ऐपल आईफोन 5 का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है।

    आईफोन 5 के यूजर्स को उसका iOS अपडेट करने की जरूरत है। अगर आपने यह फोन अपडेट नहीं किया तो आपका आईफोन 5 बंद हो सकता है।

    कंपनी अपने यूजर्स को नोटिफाई कर रही है कि वो जल्द फोन अपडेट कर लें।

    जानकारी

    3 नवंबर तक कर सकेंगे आईफोन अपडेट

    ऐपल ने बताया कि नवंबर में GPS में कुछ बदलाव हो रहे हैं। इस कारण आईफोन 5 को अपडेट करना जरूरी है। अगर अपडेट नहीं किया गया तो इसमें इंटरनेट काम नहीं करेगा। यूजर्स को 3 नवंबर तक का समय दिया गया है।

    अपडेट

    क्यों करना पड़ रहा अपडेट

    ऐपल ने कहा कि आईफोन 5 यूजर्स सही समय और तारीख पर आधारित ऐप्स जैसे ऐप स्टोर, GPS लोकेशन, ईमेल और वेब ब्राउजिंग आदि का इस्तेमाल जारी रखने के लिए iOS को अपडेट कर लें। यह GPS टाइम रोलओवर इश्यू के कारण हो रहा है।

    बता दें कि इस अपडेट के बाद यूजर्स सटीक GPS लोकेशन समेत ऐप स्टोर, iCloud, ईमेल वेब ब्राउजिंग समेत उन सभी फंक्शन का इस्तेमाल कर पाएंगे, जिन्हें सटीक समय और तारीख की जरूरत होती है।

    अपडेट

    कैसे करें अपडेट?

    अब जरूरी सवाल यह भी है कि आईफोन 5 का iOS अपडेट कैसे होगा। आपको बता दें कि यह बेहद आसान है।

    इसके लिए आईफोन 5 की सेटिंग में जाएं। सेटिंग में जाकर जनरल पर टैप करें। इसके बाद सॉफ्टवेयर अपडेट का ऑप्शन आएगा। इसे डाउनलोड करें और अपडेट को इंस्टाल कर लें।

    अपडेट के बाद जो वर्जन आए उसका नंबर 10.3.4 होना चाहिए। अगर वर्जन का यह नंबर नहीं होगा तो आपका आईफोन काम नहीं करेगा।

    डेडलाइन

    अगर 3 नवंबर तक अपडेट नहीं कर पाए तो?

    अगर आप किसी कारण से 3 नवंबर तक अपना आईफोन अपडेट नहीं कर पाते हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है।

    3 नवंबर तक ओवर द एयर अपडेट का समय है। अगर आप 3 नवंबर तक ओवर द एयर अपडेट नहीं कर पाते हैं तो आईफोन 5 को PC या मैक से कनेक्ट कर मैनुअली अपडेट कर सकते हैं।

    इस तरह अपडेट के बाद आप अपना डाटा भी रिस्टोर कर पाएंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    आईफोन

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    आईफोन

    इस साल भारत में लॉन्च हुए ये 5 सबसे बेहतरीन स्मार्टफोन लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
    आईफोन एक्स में बड़ी सुरक्षा खामी, डिलीट हुई फोटो तक पहुंच सकते हैं हैकर ऐपल
    अपडेट करने के बाद आईफोन एक्स में धमाका, बढ़ सकती हैं ऐपल की मुश्किलें ऐपल
    इस साल तीन नए आईफोन लॉन्च कर सकती है ऐप्पल- रिपोर्ट लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025