Loading...
हट सकते हैं कई ट्विटर अकाउंट्स के ब्लू टिक, आई नई पॉलिसी

हट सकते हैं कई ट्विटर अकाउंट्स के ब्लू टिक, आई नई पॉलिसी

Dec 18, 2020
08:27 pm

क्या है खबर?

माइक्रोब्लॉगिंग कंपनी ट्विटर एक बार फिर वेरिफिकेशन प्रोसेस शुरू करने जा रही है। करीब तीन साल पहले ट्विटर ने ब्लू टिक से जुड़ा पुराना ऐप्लिकेशन प्रोसेस बंद कर दिया था। यानी कि कोई अपना अकाउंट वेरिफाइ करवाने का आवेदन नहीं भेज सकता था। 20 जनवरी, 2021 से ट्विटर की नई अकाउंट वेरिफिकेशन पॉलिसी लागू होने जा रही है। इसके साथ ही ट्विटर उन अकाउंट्स से ब्लू टिक हटा देगी, जो जरूरी शर्तों को पूरा नहीं करते।

पॉलिसी

अगले साल आएगी नई पॉलिसी

ट्विटर ने अपनी अकाउंट वेरिफिकेशन पॉलिसी अपडेट कर दी है और इसके लिए यूजर्स से इनपुट्स लिए गए थे।

नवंबर में कंपनी ने अनाउंस किया था कि 2021 से एक बार फिर वेरिफिकेशन के आवेदन लिए जाएंगे।

नई पॉलिसी बेशक 20 जनवरी, 2021 से लागू हो जाएगी, लेकिन अकाउंट वेरिफिकेशन के लिए ऐप्लिकेशन देने के लिए यूजर्स को इंतजार करना होगा।

The Verge के मुताबिक, 2021 की शुरुआत में यह प्रक्रिया शुरू होने की बात कही गई है।

वजह

इसलिए ब्लू टिक हटाएगी ट्विटर

नई पॉलिसी लागू होने के बाद ट्विटर उन अकाउंट्स से वेरिफिकेशन बैज हटा देगी, जो नई शर्तों को पूरा नहीं करते।

साथ ही उन अकाउंट्स से भी ब्लू टिक हट जाएगा, जो लंबे वक्त से ऐक्टिव नहीं हैं।

नए बदलाव के बाद उन प्रोफाइल्स से भी टिक हटाया जा सकता है, जिनकी प्रोफाइल इन्फॉर्मेशन पूरी नहीं है।

साथ ही ट्विटर के नियमों का उल्लंघन करने वाले अकाउंट्स से भी ब्लू टिक हट सकता है।

ADVERTISEMENT

ब्लू टिक

इन्हें दिया जाएगा ब्लू टिक

ट्विटर जिन यूजर्स के अकाउंट वेरिफाइ करने के बाद उन्हें ब्लू टिक देगी, उनमें कई कैटेगरी के लोग शामिल हैं।

इनमें सरकार से जुड़े अधिकारियों से लेकर रजिस्टर्ड कंपनियां, नॉन-प्रॉफिट ऑर्गनाइजेशन और ब्रैंड्स शामिल हो सकते हैं।

वेरिफिकेशन प्रोसेस रुका होने के दौरान भी ट्विटर सरकारी आधिकारिक अकाउंट और कई अकाउंट्स वेरिफाइ कर रही था लेकिन इसके लिए आवेदन नहीं किया जा सकता था।

नई कैटेगरी में मीडिया आउटलेट्स, पत्रकार, एंटरटेनमेंट सिलेब्स और स्पोर्ट्स से जुड़े लोग शामिल हैं।

ADVERTISEMENT

लेबल

ऑटोमेटेड अकाउंट्स पर लेबल

अगले साल से ट्विटर उन अकाउंट्स पर लेबल भी दिखाएगी, जो बॉट या ऑटोमेटेड अकाउंट्स हैं।

साथ ही किसी यूजर की मृत्यु के बाद उसके अकाउंट के साथ मेमोरियल अकाउंट की पहचान नजर आएगी।

अगले साल किए जाने वाले नए बदलावों के बारे में पूरी जानकारी कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में साझा की है।

किसी भी वेरिफाइड अकाउंट का वेरिफिकेशन बैज हटाने का अधिकार अब भी पहले की तरह ट्विटर के पास सुरक्षित रहेगा।

ADVERTISEMENT