Page Loader
ट्विटर ने भारत में 48,624 अकॉउंट्स पर लगाया प्रतिबंध, जानें वजह
ट्विटर ने 26 अक्टूबर से 25 नवंबर के बीच भारत में 48,624 अकॉउंट्स पर प्रतिबंध लगाया है (तस्वीर: अनस्प्लैश)

ट्विटर ने भारत में 48,624 अकॉउंट्स पर लगाया प्रतिबंध, जानें वजह

Jan 02, 2023
03:31 pm

क्या है खबर?

माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर ने 26 अक्टूबर से 25 नवंबर के बीच भारत में 48,624 अकॉउंट्स पर प्रतिबंध लगाया है। ट्विटर ने बाल यौन शोषण और गैर-सहमति वाली नग्नता को बढ़ावा देने के लिए भारत में 45,589 अकॉउंट्स पर और देश में आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले 3,035 अकॉउंट्स पर प्रतिबंध लगाया है। बता दें, IT नियम 2021 के तहत 50 लाख से ज्यादा यूजर्स वाले बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को मासिक रिपोर्ट प्रकाशित करनी होती है।

जानकारी'

मामले पर ट्विटर ने क्या कहा?

एलन मस्क द्वारा संचालित ट्विटर ने मासिक रिपोर्ट में कहा कि उसे अक्टूबर से नवंबर के बीच भारत में यूजर्स से 755 शिकायतें मिलीं और उनमें से 121 शिकायतों पर कार्रवाई की गई। भारत से अधिकांश शिकायतें दुर्व्यवहार, उत्पीड़न, घृणित आचरण और गोपनीयता उल्लंघन के बारे में थीं। इनमें न्यायालय के आदेशों के साथ व्यक्तिगत यूजर्स से प्राप्त शिकायतें शामिल हैं। कंपनी ने कहा कि इन सभी का समाधान किया गया और उचित प्रतिक्रिया भेजी गई। सभी खाते निलंबित हैं।