Loading...
ट्रंप ने खूफिया प्रमुख क्लेटन को AI जार नियुक्त किया, जानिए क्या होगी जिम्मेदारी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खूफिया प्रमुख क्लेटन को AI जार नियुक्त किया है

ट्रंप ने खूफिया प्रमुख क्लेटन को AI जार नियुक्त किया, जानिए क्या होगी जिम्मेदारी

Oct 04, 2026
02:37 pm

क्या है खबर?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय खुफिया एजेंसी निदेशक जे क्लेटन को प्रशासन का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जार (AI मामलों का प्रमुख) नियुक्त किया है। अगस्त में खूफिया प्रमुख नियुक्त हुए क्लेटन अब व्हाइट हाउस के एक नए पैनल की अगुवाई करेंगे। इस पैनल को AI से जुड़े जोखिमों और अवसरों पर 120 दिनों के भीतर रिपोर्ट देने का काम सौंपा गया है। बता दें हाल ही में ट्रंप ने AI का नाम बदलकर सुपर इंटेलिजेंस करने को कहा था।

उद्देश्य 

क्या है इस पैनल को बनाने का मकसद?

क्लेटन ने वॉल स्ट्रीट जर्नल को बताया कि राष्ट्रपति ने एक ग्रुप- सुपर इंटेलिजेंस फोर्स बनाने के लिए कहा है।

इसका मकसद यह पक्का करना है कि अमेरिका एडवांस्ड AI के क्षेत्र में अग्रणीय बना रहे और साथ ही अमेरिकियों के हितों की रक्षा भी हो।

पैनल AI से जुड़े जोखिमों और डाटा में सेंध, हैकिंग और अन्य घटनाओं के लिए मौजूदा सरकारी रिपोर्टिंग सिस्टम की समीक्षा करेगा। साथ ही, फेडरल प्रतिक्रिया क्षमताओं को मजबूत करने के उपाय सुझाएगा।

सुरक्षा 

सुरक्षा पर उठे सवालों के बाद उठाया कदम

हाल के सप्ताहों में AI की सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा बन गई है। कुछ शोधकर्ता ने चेतावनी दी है कि यह तकनीक एक दशक के भीतर इंसानों के लिए खतरनाक बन जाएगी।

कई डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन सांसदों ने सुरक्षा कदम उठाने की मांग की है।

दूसरी तरफ, ट्रंप चीन के मुकाबले प्रतिस्पर्धा में पीछे रहने के डर से AI पर निगरानी बढ़ाने से बच रहे हैं। उन्होंने इसकी सुरक्षा निगरानी के लिए सुपर इंटेलिजेंस फोर्स गठन का प्रस्ताव रखा था।

ADVERTISEMENT