Page Loader
ट्रूकॉलर अब वेब पर भी उपलब्ध, इन फीचर्स का कर सकते हैं उपयोग 
ट्रूकॉलर अब वेब पर भी उपलब्ध है

ट्रूकॉलर अब वेब पर भी उपलब्ध, इन फीचर्स का कर सकते हैं उपयोग 

Apr 10, 2024
05:51 pm

क्या है खबर?

साइबर अपराध का शिकार होने से बचाने में ट्रूकॉलर ऐप लोगो की काफी मदद करती है। अब आप स्पैम कॉल के बारे में पता लगाने के लिए इस प्लेटफॉर्म का उपयोग अपने स्मार्टफोन के साथ-साथ कंप्यूटर से भी कर सकते हैं। कंपनी ने हाल ही में इसका वेब वर्जन पेश किया है। यूजर्स सीधे अपने वेब ब्राउजर से टेक्स्ट मैसेज, रीयल-टाइम नोटिफिकेशन जैसे कई अन्य सुविधाजनक फीचर्स तक पहुंच सकते हैं।

फीचर

वेब से ही मैसेज कर सकेंगे यूजर्स

ट्रूकॉलर वेब के साथ यूजर्स अपने सभी टेक्स्ट मैसेज और चैट को सीधे अपने कंप्यूटर से पढ़ और जवाब दे सकते हैं, जिससे लगातार डिवाइस के बीच स्विच करने की जरूरत खत्म हो जाती है। ट्रूकॉलर वेब पर आप अपने SMS इनबॉक्स, ट्रूकॉलर चैट मैसेज और यहां तक कि व्यावसायिक मैसेज भी देख सकते हैं। इसके साथ ही आप चैट में 100MB तक की अलग-अलग फाइल्स को भी अटैच कर सकते हैं।

उपयोग

वेब पर कैसे करें ट्रूकॉलर का उपयोग?

इसके साथ आप सीधे अपने कंप्यूटर स्क्रीन पर, वास्तविक समय में आने वाली कॉल और संदेश अलर्ट प्राप्त कर सकते हैं। एंड्रॉयड यूजर्स ट्रूकॉलर ऐप में मैसेज टैब पर टैप करके वेब के लिए मैसेजिंग का चयन करें। इसके बाद वह ऑन-स्क्रीन निर्देशों का पालन करके ट्रूकॉलर फॉर वेब को एक्टिव कर सकते हैं। एक दूसरे तरीके से यूजर्स web.truecaller.com पर जा सकते हैं और अपने डिवाइस को आसानी से लिंक कर सकते हैं।