स्पेन-आइसलैंड में पूर्ण सूर्य ग्रहण ने बदला आसमान का रंग, वीडियो में देखें अद्भुत नजारा
क्या है खबर?
आसमान में दिखने वाला एक दुर्लभ नजारा स्पेन और आइसलैंड में लोगों के लिए यादगार बन गया। 12 अगस्त को यहां लाखों लोगों ने पूर्ण सूर्य ग्रहण देखा, जब चंद्रमा कुछ समय के लिए सूर्य और पृथ्वी के बीच आ गया। इसके कारण दिन के उजाले में अचानक अंधेरा छा गया और आसमान का रंग बदलता नजर आया। पश्चिमी यूरोप में करीब 27 साल बाद ऐसा पूर्ण सूर्य ग्रहण देखने को मिला, जिससे लोगों में खास उत्साह देखने को मिला।
प्रतिक्रिया
अंधेरा छाते ही लोगों ने जताई खुशी
उत्तरी स्पेन के बुइट्रागो डी लोजोया में रात करीब 8:30 बजे के बाद आसमान अचानक अंधेरा हो गया। वहां मौजूद लोगों ने इस दुर्लभ नजारे पर खुशी जताई।
कई दर्शकों ने बताया कि ग्रहण खत्म होने के बाद आसमान के रंग धीरे-धीरे लाल और फिर नीले नजर आए। आइसलैंड में भी यह घटना दिखाई दी, हालांकि रेकजाविक में बादलों ने कई लोगों का नजारा प्रभावित किया।
पश्चिमी तट पर ग्रहण करीब दो मिनट 13 सेकंड रहा।
खास
क्यों खास रही यह खगोलीय घटना?
यह सूर्य ग्रहण इसलिए खास रहा क्योंकि चंद्रमा ने सूर्य को पूरी तरह ढक लिया और कुछ समय के लिए दिन का उजाला लगभग खत्म हो गया।
पूर्ण ग्रहण के दौरान सूर्य की सीधी रोशनी रुकने से आसपास का तापमान और वातावरण बदलता हुआ महसूस हो सकता है। पश्चिमी यूरोप में 27 साल बाद पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देना इसे और खास बनाता है।
ऐसे मौके दुर्लभ होते हैं, इसलिए बड़ी संख्या में लोग इसे देखने पहुंचे।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें वीडियो
Spain just went dark in the middle of the day.
— Dylan K (@MightyDylanK) August 12, 2026
Total solar eclipse. Absolutely unreal. 🌑🇪🇸
Tarragona, Spain 🇪🇸 pic.twitter.com/5jSn5LChmP
सुरक्षा
स्पेन में सुरक्षा के लिए हजारों पुलिसकर्मी तैनात
ग्रहण देखने के लिए स्पेन में बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद थी।
अधिकारियों ने करीब 25,000 पुलिसकर्मियों के साथ लगभग 100 विमान और हेलीकॉप्टर तैनात किए थे। कई इलाकों में लोगों की भीड़ को देखते हुए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई।
हालांकि, कुछ जगहों पर आग का खतरा भी बना रहा। पेनिस्कोला में देखने वाली जगह के पास लगी आग एक वाहन से फैलकर 33 अन्य वाहनों तक पहुंच गई, जिसे बाद में काबू कर लिया गया।