Page Loader
2032 में पृथ्वी के लिए खतरा बन सकता है यह एस्ट्रोयड, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी 
2032 में एस्ट्रोयड पृथ्वी से टकरा सकता है (प्रतीकात्मक तस्वीर: पिक्साबे)

2032 में पृथ्वी के लिए खतरा बन सकता है यह एस्ट्रोयड, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी 

Jan 30, 2025
02:55 pm

क्या है खबर?

वैज्ञानिक 2032 में होने वाले एस्ट्रोयड प्रभाव को लेकर चिंतित हैं। यह एक नियमित अंतरिक्ष चट्टान नहीं है और पृथ्वी के लिए अत्यधिक खतरा पैदा करता है। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) 2024 YR4 नामक इस एस्ट्रोयड की बारीकी से निगरानी कर रही है, जो एक फुटबॉल के मैदान के आकार का है। अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि इसके सीधे टकराने की 83 में से एक संभावना है और इसमें स्थानीय क्षेत्र को गंभीर नुकसान पहुंचाने की क्षमता है।

दूरी 

कितना दूर है अभी एस्ट्रोयड?

सबसे अधिक चिंता का विषय यह है कि ऐसा प्रभाव कुछ हजार सालों में केवल एक बार होता है। इस एस्ट्रोयड का आकार 100X40 मीटर है और वर्तमान में यह पृथ्वी से लगभग 432 लाख किलोमीटर दूर है। अभी यह पृथ्वी से दूर होता जा रहा है, लेकिन बाद में लौटेगा और तब यह पृथ्वी के करीब आएगा। वैज्ञानिक पहले से ही इसके विनाशकारी प्रभाव को रोकने के तरीकों के बारे में सोच रहे हैं।

संभावना 

कब आएगा पृथ्वी के करीब?

विशेषज्ञों का कहना है कि यह एस्ट्रोयड 22 दिसंबर, 2032 को पृथ्वी की कक्षा को पार कर जाएगा, लेकिन संभवत: कुछ हजार किलोमीटर की दूरी पर रहेगा। वैज्ञानिक कोई जोखिम नहीं उठा रहे हैं क्योंकि, यह एक अत्यंत दुर्लभ घटना है। अंतरिक्ष मिशन समूह अगले महीने वियना में होने वाली बैठक में एस्ट्रोयड और इससे होने वाले खतरे का आकलन किया जाएगा। यदि किसी प्रभाव की पुष्टि हो जाती है, तो संयुक्त राष्ट्र को अवगत कराया जाएगा।