Page Loader
अपनी स्मार्टवॉच को आसानी से ब्लूटूथ माउस में बदल सकते हैं आप, यह ऐप करेगी मदद
यह ऐप स्मार्टवॉच को ब्लूटूथ माउस में बदल देगी (तस्वीर: अनस्प्लैश)

अपनी स्मार्टवॉच को आसानी से ब्लूटूथ माउस में बदल सकते हैं आप, यह ऐप करेगी मदद

Jan 12, 2024
11:05 am

क्या है खबर?

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES) 2024 में ऐप बनाने वाली कंपनी डबलपॉइंट ने एक खास ऐप को पेश किया है, जो वियरOS पर चलने वाली स्मार्टवॉच को एक ब्लूटूथ माउस में बदल देती है। इस तरह के ब्लूटूथ माउस का उपयोग आप अपने PC या अन्य उपकरणों को कंट्रोल करने के लिए कर सकते हैं। 'वाव माउस' नामक यह नई ऐप गूगल प्ले स्टोर पर वर्तमान में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है।

सीमाएं

ऐप की हैं कुछ सीमाएं

वाव माउस ऐप वियरOS पर चलने वाली स्मार्टवॉच को ब्लूटूथ माउस के रूप में बदलने में काफी उपयोगी है, लेकिन वर्तमान में यह सीमित यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है। नई ऐप के साथ उसी स्मार्टवॉच को ब्लूटूथ माउस के रूप में बदला जा सकता है, जो वियरOS 2 और उसके ऊपर के वर्जन पर बूट करती हैं। बता दें कि नई ऐप गूगल पिक्सल वॉच 1 या पिक्सल वॉच 2 के साथ काम नहीं करती है।

अन्य ऐप

इस ऐप से फोन को कीबोर्ड में बदल सकते हैं आप 

गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध 'ब्लूटूथ कीबोर्ड एंड माउस' ऐप की मदद से आप अपनी स्मार्टफोन को एक ब्लूटूथ माउस और कीबोर्ड में बदल सकते हैं। ऐपग्राउंड IO कंपनी की तरफ से बनाई गई यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर अब तक 10 लाख से अधिक बार डाउनलोड की जा चुकी है। इस ऐप की मदद से आप अपने स्मार्टफोन का उपयोग किसी दूसरे स्मार्टफोन, टैबलेट, कंप्यूटर या एंड्रॉयड TV को कंट्रोल करने के लिए कर सकते हैं।