Loading...
टेलीग्राम ने .gram डोमेन के लिए किया आवेदन, यूजर्स को मिलेगा नया वेब एड्रेस
टेलीग्राम ने .gram डोमेन के लिए किया आवेदन

टेलीग्राम ने .gram डोमेन के लिए किया आवेदन, यूजर्स को मिलेगा नया वेब एड्रेस

Aug 19, 2026
12:39 pm

क्या है खबर?

टेलीग्राम के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पावेल डुरोव ने बताया है कि कंपनी ने .gram इंटरनेट डोमेन के लिए आवेदन किया है। अगर इसे मंजूरी मिलती है, तो टेलीग्राम के 1 अरब से ज्यादा यूजर्स को अपने नाम से yourname.gram जैसा वेब एड्रेस मिल सकता है। यूजर्स टेलीग्राम की मदद से सिर्फ एक निर्देश लिखकर अपनी वेबसाइट भी बना सकेंगे। हालांकि, इस आवेदन की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है और अंतिम फैसला आईकैन के हाथ में होगा।

वेब एड्रेस

यूजरनेम से बन सकेगा अपना वेब एड्रेस

अगर आवेदन मंजूर होता है, तो टेलीग्राम यूजरनेम का इस्तेमाल इंटरनेट एड्रेस के तौर पर किया जा सकेगा। उदाहरण के लिए, किसी यूजर को durov.gram जैसा एड्रेस मिल सकता है।

टेलीग्राम इस पूरे डोमेन सिस्टम को खुद संभालेगा। कंपनी का विचार यूजर्स को बिना मुश्किल तकनीकी जानकारी के वेबसाइट बनाने की सुविधा देना भी है। इसके लिए वे सामान्य भाषा में निर्देश दे सकेंगे।

टेलीग्राम मैसेजिंग के साथ वेबसाइट बनाने और कंटेंट प्रकाशित करने की सुविधा दे सकती है।

डोमेन

.gram सामान्य डोमेन से अलग होगा

.gram मिलने का मतलब यह नहीं होगा कि यूजर उस डोमेन का मालिक बन जाएगा।

यह टेलीग्राम के नियंत्रण वाला डोमेन होगा और उसके पते कंपनी के सिस्टम से जुड़े रहेंगे। यानी username.gram जैसे पते सामान्य डोमेन की तरह अलग कंपनी के पास आसानी से स्थानांतरित नहीं किए जा सकेंगे।

यह कदम टेलीग्राम को अपनी इंटरनेट व्यवस्था पर ज्यादा नियंत्रण भी दे सकता है। कंपनी पहले अपने छोटे t.me लिंक सिस्टम पर आई बड़ी रुकावट से प्रभावित हो चुकी है।

ADVERTISEMENT

मंजूरी

आईकैन की मंजूरी के बाद ही होगा फैसला

इंटरनेट डोमेन व्यवस्था संभालने वाली संस्था आईकैन ने 2026 के नए डोमेन आवेदन की प्रक्रिया 12 अगस्त को बंद की है। अब आवेदनों की जांच, आपत्तियां और दूसरी प्रक्रियाएं होंगी।

आईकैन के अनुसार, आवेदन की जानकारी सामने आने के बाद तकनीकी और वित्तीय जांच भी की जाएगी। टेलीग्राम का .gram आवेदन सफल होता है या नहीं, इसकी स्वतंत्र पुष्टि आगे आवेदन सूची जारी होने के बाद हो सकेगी।

मंजूरी मिलने पर इसे शुरू होने में भी समय लगेगा।

ADVERTISEMENT