NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / सुनीता विलियम्स ने ISS पर किया नए दल का स्वागत, स्टेशन की देंगी जानकारी 
    अगली खबर
    सुनीता विलियम्स ने ISS पर किया नए दल का स्वागत, स्टेशन की देंगी जानकारी 
    क्रू-10 का चालक दल अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंच गया है (तस्वीर: एक्स/@Space_Station)

    सुनीता विलियम्स ने ISS पर किया नए दल का स्वागत, स्टेशन की देंगी जानकारी 

    लेखन दिनेश चंद शर्मा
    Mar 16, 2025
    01:14 pm

    क्या है खबर?

    एलन मस्क की कंपनी स्पेस-X का क्रू कैप्सूल रविवार (16 मार्च) को अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) से जुड़ गया। क्रू-10 में मौजूद सदस्य भारतीय समयानुसार सुबह करीब 9:37 बजे ISS पर पहुंचे।

    नई टीम यहां फंसे नासा के 2 अंतरिक्ष यात्री भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की जगह लेगी।

    अमेरिका, जापान और रूस की स्पेस एजेंसियों का प्रतिनिधित्व करने वाले अंतरिक्ष यात्रियों के दल का विल्मोर और विलियम्स ने ISS पर स्वागत किया।

    हस्तातंरण 

    नया दल लेगा स्पेस स्टेशन की जानकारी 

    क्रू-10 के सदस्य आधिकारिक तौर पर अभियान 72 के सदस्य बन जाएंगे, जिसमें ऐनी मैकक्लेन और निकोल अयर्स, टकुया ओनिशी और कोस्मोनॉट किरिल पेस्कोव शामिल हैं।

    नया दल सुनीता विलियम्स और विल्मोर के मार्गदर्शन में स्टेशन के अंदरूनी और बाहरी हिस्सों की जानकारी लेंगे।

    क्रू-10 और क्रू-9 के बीच 2 दिन के हस्तातंरण अवधि के बाद क्रू-9 के 19 मार्च को पृथ्वी पर लौटने की उम्मीद है, जिसमें विलियम्स, विल्मोर, निक हेग और अलेक्जेंडर गोरबुनोव शामिल हैं।

    ट्विटर पोस्ट

    क्रू-10 स्पेस स्टेशन पहुंचा

    Crew 10 Dragon vehicle arriving! pic.twitter.com/3EZZyZW18b

    — Don Pettit (@astro_Pettit) March 16, 2025

    इंतजार 

    9 महीने से फंसी हैं विलियम्स 

    सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर पिछले साल जून में एक सप्ताह के लिए ISS पहुंचे थे, लेकिन वापसी के दौरान बोइंग स्टारलाइनर कैप्सूल में खराबी आने से वे फंसे रह गए।

    इसके बाद उनको धरती पर वापस लाने के लिए कई प्रयास किए गए। करीब 9 महीने बाद उन्हें लाने के लिए शनिवार (15 मार्च) को फॉल्कन 9 से क्रू-10 कैप्सूल ISS के लिए भेजा गया।

    यह कैप्सूल 19 मार्च को ISS से अलग होकर फ्लोरिडा के तट पर उतरेगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सुनीता विलियम्स
    अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन
    अंतरिक्ष यात्री

    ताज़ा खबरें

    बिल गेट्स ने 2045 तक अपनी संपत्ति का 99 प्रतिशत हिस्सा दान करने का किया ऐलान बिल गेट्स
    क्या भारत और पाकिस्तान के बीच शुरू हो चुका है युद्ध, कौन करेगा इसकी घोषणा? ऑपरेशन सिंदूर
    पाकिस्तान के साथ तनाव को देखते हुए CA फाइनल समेत कई परीक्षाएं स्थगित चार्टर्ड अकाउंटेंट
    विजय देवरकोंडा फिल्मों के अलावा कहां-कहां से करते हैं कमाई? जानिए उनकी कुल संपत्ति  विजय देवरकोंडा

    सुनीता विलियम्स

    आंखों की रक्षा के लिए सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष में किया विशेष परीक्षण  नासा
    नई तस्वीर ने बढ़ा दी अंतरिक्ष यात्री के स्वास्थ्य की चिंता  अंतरिक्ष
    सुनीता विलियम्स को अभी अंतरिक्ष में इतने दिन और गुजारने पड़ेंगे नासा
    सुनीता विलियम्स से पहले इन लोगों को अंतरिक्ष में स्वास्थ्य समस्याओं का करना पड़ा है सामना नासा

    अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन

    अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से पृथ्वी पर वापस लौटे 3 अंतरिक्ष यात्री नासा
    क्रू-9 मिशन के अंतरिक्ष यात्री पहुंचे ISS, सुनीता विलियम्स को लाएंगे पृथ्वी पर वापस सुनीता विलियम्स
    अंतरिक्ष मिशन के लिए आवश्यक स्पेस शटल और रॉकेट में क्या होता है अंतर?  अंतरिक्ष
    वास्ट ने हेवन-2 अंतरिक्ष स्टेशन के डिजाइन का किया खुलासा, ISS की लेगा जगह अंतरिक्ष

    अंतरिक्ष यात्री

    नासा आज करेगा आर्टेमिस मिशन 2 के अंतरिक्ष यात्रियों का ऐलान, ये है पूरा प्लान नासा
    नासा के आर्टिमिस 2 मिशन के चारों अंतरिक्ष यात्री कौन हैं? नासा
    चीन कल अंतरिक्ष में भेजेगा पहला नागरिक एस्ट्रोनॉट, जानें इस मिशन से जुड़ी जानकारी चीन समाचार
    चीन ने भेजा पहला नागरिक अंतरिक्ष यात्री, 2030 से पहले चांद पर इंसान उतारने की तैयारी अंतरिक्ष अभियान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025