Page Loader
इस हफ्ते दिखेगा स्ट्रॉबेरी मून, जानें कब और कैसे देख सकेंगे यह खगोलीय घटना
स्ट्रॉबेरी मून 21 जून को आएगा नजर (तस्वीर: अनस्प्लैश)

इस हफ्ते दिखेगा स्ट्रॉबेरी मून, जानें कब और कैसे देख सकेंगे यह खगोलीय घटना

Jun 19, 2024
05:54 pm

क्या है खबर?

खगोलीय घटनाओं में रुचि रखने वाले लोगों के लिए सुपरमून से पहले 2024 में एक दूसरा खगोलीय घटना देखने को मिलेगी, जिसे स्ट्रॉबेरी फुल मून कहा जाता है। यह खगोलीय घटना जब होती है तब चंद्रमा एक असामान्य रंग और आकार में नजर आता है। इस दिन चंद्रमा सामान्य से अधिक चमकीला दिखाई देता है और सुनहरे रंग में नजर आता है। अपने तेज प्रकाश और एक असामान्य आकार के कारण स्ट्रॉबेरी फुल मून काफी आकर्षक दिखता है।

तरीका

स्ट्रॉबेरी पूर्णिमा कब और कैसे देखें? 

यह अद्भुत खगोलीय घटना 21 जून को आकाश में नजर आएगा। अगर आप इस खगोलीय घटना को देखना चाहते हैं तो 21 जून को सूर्यास्त के ठीक बाद दक्षिण पूर्व आकाश की ओर देखें। नासा के गॉर्डन जॉनस्टन के अनुसार, शुक्रवार को रात 09:08 बजे चंद्रमा अपने अंतिम चरण में पहुंच जाएगा। इसे गुरुवार शाम से रविवार सुबह तक देखा जा सकता है, जिससे आकाश के शौकीनों को इस आश्चर्यजनक घटना को देखने का भरपूर मौका मिलेगा।

वजह

चंद्रमा रंगीन क्यों दिखाई देता है?

मिल्चौकी पब्लिक म्यूजियम के प्लेनेटेरियम के निदेशक बॉब बोनाड्यूरर के अनुसार, स्ट्रॉबेरी मून साल का सबसे रंगीन चंद्रमा है। इस दौरान चंद्रमा पृथ्वी के निकट आता है। यही वजह है कि चांदनी पृथ्वी के वायुमंडल के सबसे घने हिस्से से होकर गुजरती है, जिससे नारंगी और पीला रंग दिखाई देता है। इस घटना को स्ट्रॉबेरी मून के नाम से जाना तो जाता है, लेकिन चंद्रमा का रंग स्ट्रॉबेरी के रंग जैसा नहीं दिखता है। इस आल अगस्त में सुपरमून दिखेगा।