Page Loader
शेयर बाजार में आज गिरावट, सेंसेक्स 941 अंक टूटकर हुआ बंद 
शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ (तस्वीर: पिक्साबे)

शेयर बाजार में आज गिरावट, सेंसेक्स 941 अंक टूटकर हुआ बंद 

Nov 04, 2024
03:54 pm

क्या है खबर?

शेयर बाजार के सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में आज (4 नवंबर) हफ्ते के पहले कारोबारी दिन गिरावट दर्ज हुई है। सेंसेक्स 941 अंक की गिरावट के साथ आज 78,782.24 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 309 अंक फिसलकर 23,995.35 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में भी आज पूरे दिन उतार-चढ़ाव भरा माहौल रहा। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 142 अंकों की गिरावट के साथ 15,507.20 अंक पर बंद हुआ।

गेनर्स लूजर्स

ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स 

टॉप गेनर्स में आज इंफो एज, PNB और M&M ने क्रमशः 3.40 फीसदी, 2.64 फीसदी और 2.35 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। टेक महिंद्रा और डिक्सन टेक्नोलॉजी के शेयरों में भी क्रमशः 2.17 फीसदी और 2.16 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। वोडाफोन-आइडिया, PVR INOX, आदित्य बिड़ला फाइनेंस, हीरो मोटोकॉर्प और मण्णापुरम फाइनेंस क्रमशः 6.75 फीसदी, 4.93 फीसदी, 4.43 फीसदी, 4.27 फीसदी और 4.22 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।

कीमत

सोना-चांदी की कीमत हुई कम

भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोना सस्ता होकर 78,390 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और चांदी की बात करें तो यह 94,801 रुपये प्रति किलो बिक रही है। खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में CAC और DAX बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार के S&P 500 और नैस्डेक में बढ़त दर्ज हुई है।