Page Loader
पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के आकार का एस्ट्रोयड, अलर्ट पर नासा
एस्ट्रोयड 2023 HO6 का संबंध एस्ट्रोयड्स के अपोलो समूह से है (तस्वीर: पिक्साबे)

पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के आकार का एस्ट्रोयड, अलर्ट पर नासा

Jul 03, 2023
10:56 am

क्या है खबर?

बृहस्पति और मंगल ग्रह के बीच स्थित एस्ट्रोयड्स बेल्ट से रास्ता भटककर एक एस्ट्रोयड तेजी से पृथ्वी की तरफ आ रहा है, जिसको लेकर नासा ने अलर्ट जारी किया है। नासा के सेंटर फॉर नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज (CNEOS) ने इस अंतरिक्ष चट्टान को एस्ट्रोयड 2023 HO6 नाम दिया है। यह 27,969 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है और 5 जुलाई को 20 लाख किलोमीटर की दूरी पर हमारे ग्रह के काफी करीब पहुंच जाएगा।

आकार

एस्ट्रोयड 2023 HO6 का आकार

अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, इस एस्ट्रोयड का आकार स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के लगभग बराबर है, जो दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति है। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की ऊंचाई 597 फीट है, जबकि एस्ट्रोयड 2023 HO6 लगभग 570 फीट चौड़ा है। नासा अंतरिक्ष और पृथ्वी पर मौजूद अपने विभिन्न टेलीस्कोपों की मदद से पृथ्वी के करीब आने वाले एस्ट्रोयड्स पर नजर रखती है। जब कोई एस्ट्रोयड पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के क्षेत्र में आता है, तब नासा अलर्ट जारी करती है।