Page Loader
स्पिनओके स्पाइवेयर एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स को कर रहा प्रभावित, जानिए कैसे रहें सुरक्षित
स्पाइवेयर गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध 101 ऐप्स में पाया गया है (तस्वीर: पिक्सल)

स्पिनओके स्पाइवेयर एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स को कर रहा प्रभावित, जानिए कैसे रहें सुरक्षित

Jun 04, 2023
05:03 pm

क्या है खबर?

रूस की साइबर सिक्योरिटी कंपनी डॉ वेब के विशेषज्ञों ने ब्लेपिंगकंप्यूटर के सहयोग से 'स्पिनओके' नामक स्पाइवेयर का पता लगाया है। इस स्पाइवेयर को अलग-अलग ऐप्स और मिनी-गेम में शामिल किया जा सकता है, जिसमें गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध ऐप्स भी शामिल हैं। स्पाइवेयर मुख्य रूप से एंड्रॉयड के यूजर्स के डिवाइस को प्रभावित करने के लिए मिनी-गेम्स सर्विसेज का उपयोग कर रहा है। इसने अब तक 42.1 करोड़ से अधिक हैंडसेट को संक्रमित किया है।

बचाव

ऐसे रहें सुरक्षित

डॉ वेब के अनुसार, स्पिनओके स्पाइवेयर को गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध 101 ऐप्स में पाया गया है। स्मार्टफोन यूजर्स द्वारा ऐसे ऐप्स को कुल 42 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है। यदि आप पहले से किसी भी ऐसी ऐप का उपयोग कर रहे हैं तो आपको ऐप को समय-समय पर अपडेट करते रहना चाहिए। अगर ऐप वर्तमान में प्ले स्टोर पर उपलब्ध नहीं है तो आपको इसे तुरंत अपने स्मार्टफोन से अनइंस्टॉल कर देना चाहिए।