स्पेस-X ने लॉन्च की 23 स्टारलिंक सैटेलाइट्स, वर्तमान में 4,900 हैं सक्रिय
क्या है खबर?
अरबपति एलन मस्क के स्वामित्व वाली अंतरिक्ष कंपनी स्पेस-X स्टारलिंक ब्रॉडबैंड सैटेलाइट्स की संख्या में लगातार वृद्धि कर रही है।
कंपनी ने आज (3 दिसंबर) सुबह 09:30 बजे 23 स्टारलिंक ब्रॉडबैंड सैटेलाइट्स के एक नए बैच को लॉन्च किया है।
इन सैटेलाइट्स को फ्लोरिडा के कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से फाल्कन 9 रॉकेट की मदद से अंतरिक्ष में भेजा गया।
रॉकेट सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में भेजने के करीब 8.5 मिनट बाद पृथ्वी पर वापस लौट आया।
संख्या
इतने स्टारलिंक सैटेलाइट्स लग रहे धरती का चक्कर
स्पेस-X स्टारलिंक सैटेलाइट्स के जरिए दुनिया के दूरगामी हिस्सों में लोगों को ब्रॉडबैंड इंटरनेट उपलब्ध कराती है।
अब तक 5,000 से अधिक स्टारलिंक सैटेलाइट्स को कंपनी लॉन्च कर चुकी है, जिनमें से लगभग 4,900 सैटेलाइट्स वर्तमान में लोगों को इंटरनेट की सुविधा प्रदान कर रहे हैं।
कंपनी ने 30,000 अतिरिक्त सैटेलाइट्स को लॉन्च करने की अनुमति के लिए आवेदन किया है और उसके पास 12,000 सैटेलाइट्स लॉन्च करने की मंजूरी भी है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Falcon 9 launches 23 @Starlink satellites to orbit from Florida pic.twitter.com/xUsIBx63mt
— SpaceX (@SpaceX) December 3, 2023