Page Loader
स्पेस-X स्टारशिप रॉकेट को सोमवार को कर सकती है लॉन्च, जानिए इसकी खासियत
स्टारशिप रॉकेट 33 रैप्टर इंजन द्वारा संचालित होता है (तस्वीर: स्पेस-X)

स्पेस-X स्टारशिप रॉकेट को सोमवार को कर सकती है लॉन्च, जानिए इसकी खासियत

Apr 15, 2023
07:03 pm

क्या है खबर?

अरबपति एलन मस्क के स्वामित्व वाली अंतरिक्ष कंपनी स्पेस-X सोमवार (17 अप्रैल) को अपने स्टारशिप रॉकेट को पहले ऑर्बिटल परीक्षण उड़ान पर भेज सकती है। स्टारशिप रॉकेट दुनिया का अब तक का सबसे शक्तिशाली रॉकेट है, जिसे अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा और उससे आगे भेजने के लिए डिजाइन किया गया है। यह विशाल रॉकेट स्पेस-X के टेक्सास स्थित स्टारबेस फैसिलिटी से सोमवार सुबह 07:00 बजे अपने पहले ऑर्बिटल परीक्षण उड़ान पर जा सकता है।

खासियत

स्टारशिप रॉकेट की खासियत 

स्टारशिप रॉकेट लगभग 100 लोगों को लंबी अवधि की इंटरप्लेनेटरी उड़ानों में ले जा सकता है। यह सैटेलाइटों और बड़े अंतरिक्ष टेलिस्कोपों को डिलीवर कर सकता है। स्टारशिप रॉकेट 33 रैप्टर इंजन द्वारा संचालित होता है, जिसमें 13 केंद्र में होते हैं और शेष 20 को बूस्टर के पीछे छोर की परिधि के साथ रखा जाता है। यह पृथ्वी पर पॉइंट-टू-पॉइंट ट्रांसपोर्ट करने में सक्षम है और एक घंटे में दुनिया में कहीं भी यात्रा कर सकता है।