Loading...
स्मार्ट टीवी और फ्रिज बन सकते हैं AI हमले का जरिया, एंथ्रोपिक ने दी चेतावनी
स्मार्ट टीवी, फ्रिज बन सकते हैं AI हमले का जरिया

स्मार्ट टीवी और फ्रिज बन सकते हैं AI हमले का जरिया, एंथ्रोपिक ने दी चेतावनी

Oct 13, 2026
02:32 pm

क्या है खबर?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी एंथ्रोपिक ने चेतावनी दी है कि छोटे AI मॉडल आने वाले कुछ महीनों में इंटरनेट से जुड़े स्मार्ट उपकरणों में अपनी प्रतियां बनाने में सक्षम हो सकते हैं। इनमें स्मार्ट टीवी, फ्रिज, सुरक्षा कैमरे और दूसरे घरेलू उपकरण शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक, ऐसे मॉडल बिना इंसानी मदद के एक उपकरण से दूसरे उपकरण तक फैल सकते हैं। इससे साइबर सुरक्षा का खतरा बढ़ सकता है, क्योंकि इन्हें दूर से बंद करना मुश्किल हो सकता है।

खतरा

कमजोर सुरक्षा वाले उपकरण बन सकते हैं निशाना

एंथ्रोपिक के शोधकर्ताओं के मुताबिक, घरों और छोटे कारोबारों में इस्तेमाल होने वाले इंटरनेट से जुड़े उपकरण ऐसे हमलों का आसानी से शुरुआती निशाना बन सकते हैं।

इनमें सुरक्षा की कमी होने के कारण हैकर्स के लिए सेंध लगाना आसान हो सकता है। कंपनी ने सस्ते एंड्रॉयड टीवी बॉक्स पर छोटे AI मॉडल चलाकर भी परीक्षण किया।

हालांकि, इन मॉडलों को खुद की पूरी प्रतियां बनाने की प्रक्रिया पूरी करने में अभी गलतियां होती हैं।

मॉडल

कई उपकरणों को जोड़कर चल सकता है AI मॉडल

एंथ्रोपिक के अनुसार, अगर कोई AI मॉडल किसी एक उपकरण में चलने के लिए बहुत बड़ा है, तो उसे छोटे हिस्सों में बांटकर कई मशीनों पर चलाया जा सकता है।

ऐसे में स्मार्ट टीवी, फ्रिज, रोबोट वैक्यूम क्लीनर और सुरक्षा कैमरे जैसे उपकरण बड़े नेटवर्क का हिस्सा बन सकते हैं। कंपनी के परीक्षण में कुछ मॉडलों ने समय के साथ बेहतर प्रदर्शन किया।

एक मॉडल की काम पूरा करने की सफलता दर 45 प्रतिशत से बढ़कर 84 प्रतिशत हो गई।

ADVERTISEMENT

अन्य

साइबर सुरक्षा मजबूत करने की जरूरत

एंथ्रोपिक ने कहा कि छोटे AI मॉडल के खुद को फैलाने की क्षमता अभी पूरी तरह विकसित नहीं हुई है, लेकिन भविष्य में यह संभव हो सकता है।

कंपनी ने इंटरनेट से जुड़े उपकरणों की सुरक्षा मजबूत करने की जरूरत बताई है, ताकि कोई मॉडल उनकी कमजोरियों का फायदा न उठा सके।

इससे पहले जुलाई में करीब 700 AI एजेंटों ने अमेरिकी कंपनी हगिंग फेस के सिस्टम में सेंध लगाने की कोशिश की थी।

ADVERTISEMENT