Page Loader
पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा गगनचुंबी इमारत के आकार का एस्ट्रोयड, अलर्ट जारी
एस्ट्रोयड 2023 AA2 का आकार लगभग 450 फीट चौड़ा है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा गगनचुंबी इमारत के आकार का एस्ट्रोयड, अलर्ट जारी

Feb 22, 2023
12:46 pm

क्या है खबर?

एस्ट्रोयड 2023 AA2 लगभग 36,523 किलोमीटर की तेज रफ्तार से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है, इसको लेकर अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अलर्ट जारी किया है। एस्ट्रोयड 2023 AA2 आज (22 फरवरी) को 66 लाख किलोमीटर की दूरी पर पृथ्वी के सबसे करीब पहुंच जाएगा। नासा के प्लैनेटरी डिफेंस कोऑर्डिनेशन ऑफिस के अनुसार, इस एस्ट्रोयड का आकार किसी गगनचुंबी इमारत के समान लगभग 450 फीट लंबा है। बता दें, इस विशाल एस्ट्रोयड को इसी साल खोजा गया है।

तथ्य

एस्ट्रोयड से जुड़े तथ्य

वैज्ञानिकों के अनुसार, आज से लगभग 6.5 करोड़ साल पहले एक विशाल एस्ट्रोयड मेक्सिको में युकाटन प्रायद्वीप के पास पृथ्वी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और तभी डायनासोर विलुप्त हो गए थे। एस्ट्रोयड आमतौर पर चट्टानों से बने होते हैं, लेकिन कुछ एस्ट्रोयड निकल और लोहे जैसी धातुओं या मिट्टी से भी बने हो सकते हैं। ज्यादातर एस्ट्रोयड मंगल और बृहस्पति की कक्षा के बीच के एस्ट्रोयड बेल्ट में पाए जाते हैं।