Page Loader
गूगल ऐप में गायब हो जाएगा निचला सर्च बार, जल्द जारी हो सकता है अपडेट 
गूगल ऐप्स में अब निचला सर्च बार नजर नहीं आएगा (तस्वीर: अनस्प्लैश)

गूगल ऐप में गायब हो जाएगा निचला सर्च बार, जल्द जारी हो सकता है अपडेट 

Aug 20, 2024
05:51 pm

क्या है खबर?

दिग्गज टेक कंपनी गूगल अपने ऐप में कुछ बड़े बदलाव करने की तैयारी कर रही है, जिससे निचले सर्च बार को हटाया जा सकता है। यह सभी एंड्रॉयड डिवाइस में नजर आता है। इस अपडेट को सबसे पहले टिपस्टर असेंबली डिबग द्वारा एंड्रॉइड वर्जन 15.32.37.28.arm64 के लिए गूगल बीटा ऐप में देखा गया था। हालांकि, गूगल ने आधिकारिक तौर पर नए बदलाव की पुष्टि नहीं की है। बता दें, कंपनी ऐप के कई लेआउट पर काम कर रही है।

कारण 

बदलाव के बाद भी उपलब्ध होगा सर्च बार  

गूगल ऐप्स से सर्च बार हटाने को लेकर टिपस्टर का सुझाव है कि नए UI परिवर्तन डेटा विश्लेषण द्वारा संचालित होते हैं और वास्तविक यूजर ऐप के साथ कैसे इंटरैक्ट करते हैं, इसके आधार पर तैयार किए जाते हैं। इस बदलाव का मतलब यह नहीं है कि सर्च बार अब गूगल ऐप में उपलब्ध नहीं होगा। इससे डिस्कवर सेक्शन या कलेक्शन ब्राउज करते समय सर्च विकल्प प्रभावित होगा, जबकि सर्च विजेट पहले की तरह काम करने की संभावना है।

अपडेट 

गूगल ये भी कर रही बदलाव 

नए बदलाव कंपनी की ओर से गूगल प्ले स्टोर में बड़े डिजाइन परिवर्तन करने, स्क्रीन के शीर्ष से सर्च बार को हटाने और नीचे एक नया सर्च टैब जोड़ने के तुरंत बाद आया है। दूसरी तरफ 9to5Google की रिपोर्ट से पता चला है कि गूगल एक नया अपडेट ला रहा है, जो एंड्रॉयड पर सर्च बार विजेट को कस्टमाइज करने की यूजर्स की क्षमता को सीमित कर देगा। यह अपडेट सबसे पहले पिक्सल और सैमसंग डिवाइस के लिए जारी होगा।